{"_id":"5974cde44f1c1b175f8b473c","slug":"131500827108-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बारिश बेहाल है कैलाशपुरम् कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बारिश बेहाल है कैलाशपुरम् कॉलोनी
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
बिना बारिश बेहाल है कैलाशपुरम् कॉलोनी
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बिना बारिश ही कैलाशपुरम् कॉलोनी एक तालाब का रूप ले चुकी है। गंदगी के कारण लोगों का जीना मुहाल है। स्कूली बच्चे भी इस जलभराव में गिरकर चुटैल हो चुके, बावजूद इसके नगर निगम कर्मचारी कोई कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं। शनिवार को अपनी इसी समस्या को लेकर कॉलोनी वाले नगर आयुक्त से मिले और उन्हें समस्या से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
कैलाशपुरम् जन कल्याण समिति के बैनर कॉलोनी वालों की ओर से सुरेश गुप्ता ने नगर आयुक्त को बताया कि नालियां गंदगी से लबालब हैं। नाली का पानी सड़कों पर बहने से स्थिति काफी खराब हो गई है। कॉलोनी की सभी गलियां कीचड़ से भरी पड़ी हैं। जूनियर इंजीनियर गोपाल कृष्ण कॉलोनी की स्थिति से वाकिफ हैं, वह नालियों की तलीछाड़ सफाई कराने की बात कह चुके हैं, बावजूद इसके सात दिन बीतने पर भी हालात जस के तस हैं। कॉलोनी वालों ने बताया कि क्षेत्र की पुलिया भी काफी समय से टूटी पड़ी है, उस पर निगम कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कॉलोनी वालों ने समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की है।