फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 more corona infected including health workers in Bareilly

बरेली में स्वास्थ्यकर्मीं समेत 13 और कोरोना संक्रमित

Fri, 03 Jul 2020 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
13 more corona infected including health workers in Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सीबीगंज थाना सील, एसपी देहात के पेशकार भी मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

छह साल के बच्चे समेत स्वास्थ्यकर्मियों के चार परिजन में भी संक्रमण की पुष्टि

बरेली। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 13 और मरीज बढ़ गए। शीशगढ़ की न्यू पीएचसी के चार स्वास्थ्य कर्मियों के बाद उनके परिजन भी संक्रमित पाए गए हैं जिनमें छह साल का एक बच्चा भी है। वहीं एसपी देहात के पेशकार भी पॉजिटिव पाए गए हैं। उधर, सीबीगंज थाने के 12 पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने के बाद थाने को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है।

आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में सात, ट्रू-नॉट मशीन से हुई जांच में चार और दो लोग कारपोरेट लैब की जांच में संक्रमित मिले हैं। इसमें गदइयाबाड़ा (बड़ा बाजार) के रहने वाले दंपती, जखीरा किला के 55 वर्षीय एक व्यक्ति, क्रिस्टल कॉलोनी की 60 वर्षीय महिला, मीरगंज के साखूनपुरा की 22 वर्षीय युवती, रामवाटिका कॉलोनी (श्यामगंज) के रहने वाले 26 वर्षीय एक युवक, बहेड़ी की एक 40 वर्षीय महिला, ब्रह्मपुरा के 60 वर्षीय एक बुजुर्ग के अलावा यूपीएचसी जगतपुर का एक स्वास्थ्यकर्मी, न्यू पीएचसी शीशगढ़ में तैनात चार संक्रमित हेल्थ वर्कर के चार परिजन शामिल हैं। सभी संक्रमितों को देर रात ही आइसोलेट करा दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा और लोग कहां और कैसे संक्रमित हुए, इसकी जानकारी सर्विलांस टीम जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed