{"_id":"5a7f09c94f1c1ba1268b9841","slug":"12500-student-left-board-exam-till-date-in-bareilly-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा छोड़ने में बरेली के छात्रों ने भी बनाया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा छोड़ने में बरेली के छात्रों ने भी बनाया रिकार्ड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में सख्ती का असर पूरे सूबे में दिख रहा है। प्रदेश में छह लाख से ज्यादा छात्र इस बार परीक्षा छोड़ चुके हैैं। बरेली में भी पिछले तीन सालों के मुकाबले इस बार परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अब तक कुछ पेपर ही हुए हैं और छात्रों की अनुपस्थिति का आंकड़ा 12500 पर पहुंच गया है। अगर यही हाल रहा तो यह संख्या 15 हजार के पार पहुंच सकती है, क्योंकि अभी विज्ञान और गणित जैसे जटिल विषयों के पेपर बाकी हैं। पिछले साल की बात करें तो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल आठ फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ी थी, लेकिन इस बार अब तक 11.86 फीसदी छात्र परीक्षाएं छोड़ चुके हैं। शिक्षकों की मानें तो कई माध्यमिक कॉलेजों में प्रवेश ही इस शर्त पर होते हैं कि छात्रों को परीक्षा में नकल की पूरी सुविधा मिलेगी, लेकिन इस बार सीसीटीवी कैमरे लगने और खासी सख्ती होने से नकल माफिया की सारी योजनाएं ध्वस्त हो गईं। परीक्षा में उनकी दाल नहीं गल पा रही है। इसी कारण परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ रही है। बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव विनोद कृष्ण के अनुसार बरेली मंडल में लगभग सभी जिलों में परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। इसकी वजह सख्ती ही है। बरेली के अलावा, मुरादाबाद मंडल के जिलों का भी यही हाल है।
इस साल अब तक परीक्षा छोड़ने वालों का आंकड़ा
हाईस्कूल
पंजीकृत: 59155
अब तक उपस्थित: 51655
अब तक अनुपस्थित: 7500
इंटरमीडिएट
पंजीकृत: 46168
अब तक उपस्थित: 41168
अबतक अनुपस्थित: 5000
पिछले साल का आंकड़ा
हाईस्कूल
पंजीकृत: 55956
उपस्थित: 50024
अनुपस्थिति: 5932
इंटरमीडिएट
पंजीकृत: 43195
उपस्थित: 41188
अनुपस्थिति: 2007
विज्ञापन
इस साल अब तक परीक्षा छोड़ने वालों का आंकड़ा
हाईस्कूल
पंजीकृत: 59155
अब तक उपस्थित: 51655
अब तक अनुपस्थित: 7500
इंटरमीडिएट
पंजीकृत: 46168
अब तक उपस्थित: 41168
अबतक अनुपस्थित: 5000
पिछले साल का आंकड़ा
हाईस्कूल
पंजीकृत: 55956
उपस्थित: 50024
अनुपस्थिति: 5932
इंटरमीडिएट
पंजीकृत: 43195
उपस्थित: 41188
अनुपस्थिति: 2007