{"_id":"5ce067a5bdec22076e31a9ef","slug":"121558210469-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने बीडीए के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने बीडीए के खिलाफ मोर्चा खोला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बीडीए पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों ने कहा कि बरेली विकास प्राधिकरण ने इस समय कंपाउंडिंग के नाम पर जो शोषण शुरू किया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रोटरी क्लब में आयोजित बैठक में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को बीडीए से डरने की जरूरत नहीं है। वह हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़े हैं। बीडीए के अभियान के बारे में वह जल्द सीएम से वार्ता करेंगे। चेयरमैन सतीशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह विकास नहीं बल्कि विनाश प्राधिकरण बनकर रह गया है। दुष्यंत कोहली ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद कारोबार मंदा हो गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने कि वह इस संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष और मंडलायुक्त से वार्ता करेंगे। बैठक में सुदेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, पवन अरोड़ा, संजीव साहनी, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे।