फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिन में बादल ...शाम को आंधी...रात में बूंदाबांदी

दिन में बादल ...शाम को आंधी...रात में बूंदाबांदी

Sat, 18 May 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
दिन में बादल ...शाम को आंधी...रात में बूंदाबांदी
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को दिन में कभी बादल छाए रहे तो कभी थोड़ी देर के लिए धूप निकली। शाम को अचानक काली घटाएं उठीं और धूल भरी तेज रफ्तार हवा चलने लगी। बादलों की गड़गड़ाहट भी हुई। देर रात हवा चलने के साथ बूंदाबांदी भी हुई। तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। आज भी हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप भी निकलेगी, लेकिन हवा चलने और बूंदाबांदी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इसके बाद आगामी छह दिन तक अधिकांश समय आसमान साफ रहेगा। कभी-कभार बादल दिखेेंगे, लेकिन बारिश होने के आसार न के बराबर हैं। तापमान कम होने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर सूर्य निकले। थोड़ी ही देर में बादल छा गए। ठंडी हवा चलने के बाद पूर्वाह्न 11 बजे सूर्य बादलों की ओट में हो गए। सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन में भी बादल छाए रहे। सूर्य बादलों की आड़ में रहे, कभी-कभी धूप भी निकली। शाम को 6 बजकर 47 मिनट पर सूर्यास्त हुआ। शाम को करीब 7 बजे एक बार फिर आसमान में काली घटा छा गई और धूल भरी तेज रफ्तार हवा चलने लगी। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी होने से मौसम खुशगवार हो गया। न्यूनतम तापमान कम होने से मई की गर्मी में कुछ समय के लिए सर्दी का अहसास होने लगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ देर के लिए था, मगर 18 से 23 मई तक आसमान अमूमन साफ रहेगा। बादल छाए रहने से दिन और रात के तापमान में 4.0 से 6.0 डिग्री सेल्सियस की कमी रहेगी। अब तक चली आ रही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आगामी सप्ताह अधिकतम तापमान 37.0 से 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed