{"_id":"5cdf155ebdec22074d53be2b","slug":"121558123870-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो मेयर के निर्देश नहीं मानेंगे निगम के अफसर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो मेयर के निर्देश नहीं मानेंगे निगम के अफसर!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिहारीपुर कहरवान में मेयर के आदेश न मानने के बाद अब चंद्रगुप्तपुरम की समस्या को भी निगम अफसरों ने अनदेखा कर दिया। बुधवार को जलभराव की समस्या पर चंद्रगुप्तपुरम के लोग मिले तो मेयर उमेश गौतम ने नगर स्वास्थ्य अधिकारियों को तल्ख शब्दों में कार्रवाई को कहा था। मगर तीन दिन बीतने पर भी कोई कार्रवाई न होने पर वहां के लोग शुक्रवार को फिर नगर निगम पहुंचे।
बता दें कि बुधवार को चंद्रगुप्तपुरम के अनुराग रस्तोगी, रोहित सिंह, कमलेश, भागवती, रामरती आदि मेयर उमेश गौतम से मिले थे। इन लोगों ने गली के फोटो दिखाते हुए घुटनों तक पानी भरा होने की बात कही। बताया कि इसकी वजह से वहां मच्छर हो रहे हैं। यह सब गड़बड़ी नगर निगम द्वारा बनाए गए नाले का ढलान गलत होने से हुआ है। इस पर मेयर उमेश गौतम ने उनके पत्र पर ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। साथ ही तल्ख टिप्पणी करते हुए लिखा- ‘जनता के हित में निगम में विगत एक माह से कोई कार्य नहीं हुआ है। इससे जनता में निगम की छवि बिल्कुल धूमिल करनी हो तो उपरोक्त कार्य न कराएं बल्कि कोशिश करें कि वहां और पानी भरे। जिससे जनता सड़क पर उतरकर निगम को बंद कराने का कार्य करे।’ इसके बावजूद नगर निगम की टीम चंद्रगुप्तपुरम की समस्या देखने नहीं पहुंची तो वहां के लोग शुक्रवार फिर नगर निगम पहुंचे। महिलाओं ने कहा कि अगर उनकी समस्या नहीं दूर की गई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगी।