फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दो विषयों के नंबर समान लेकिन ग्रेड अलग

दो विषयों के नंबर समान लेकिन ग्रेड अलग

Fri, 03 May 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
दो विषयों के नंबर समान लेकिन ग्रेड अलग
बरेली। नैनीताल रोड स्थित जीआरएम सीनियर सेक्रेंडी स्कूल में एक छात्र के दो विषयों में अंक समान लेकिन ग्रेड अलग होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्र ने मामले की शिकायत स्कूल प्रशासन से कर अंक समान होने पर एक जैसा ही ग्रेड दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि जीआरएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के गौरव गर्ग 12वीं कॉमर्स के छात्र हैं। गुरुवार को सीबीएसई के घोषित हुए रिजल्ट में उन्हें 91.2 परसेंट अंक मिले हैं। प्रत्येक विषय में अच्छे अंक हासिल करने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था लेकिन जब ग्रेड पर नजर गई तो हैरत में पड़ गए। दरअसल, कॉमर्स के एकाउंटेंसी विषय में उन्हें 90 अंक मिलने पर ए-1 ग्रेड मिला है। जबकि मैथ में भी 90 अंक मिले हैं लेकिन ग्रेड ए-2 है। मामले की जानकारी होने पर कॉलेज प्रशासन से शिकायत कर ग्रेड के सुधार की मांग की है। मामले पर सीबीएसई कोऑर्डिनेटर दीपक अग्रवाल ने बताया कि तकनीकी खामी से ग्रेड में बदलाव हुआ होगा, जो सुधार के लिए आवेदन किए जाने पर ठीक करा दिया जाएगा। उन्होंने अन्य छात्र जिनके समान अंक होने पर ग्रेड अलग-अलग दर्ज हुए हैं उन्हें अपने स्कूल में ग्रेड सुधार किए जाने का आवेदन करना होगा। अगर कोई समस्या आती है तो छात्र उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed