फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अपराजिता बनने को अच्छी सेहत जरूरी

अपराजिता बनने को अच्छी सेहत जरूरी

Tue, 16 Apr 2019 10:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता बनने को अच्छी सेहत जरूरी
अपराजिता बनने को अच्छी सेहत जरूरी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. अभय कुमार ने कहा कि महिलाओं के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी होती है। रोज की व्यस्त दिनचर्या में वह खानपान पर भी ध्यान नहीं दे पाती। ऐसे में उनमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। समय रहते उन पर ध्यान न देना चाहिए। अपराजिता बनने के लिए अच्छी सेहत जरूरी है। डॉ. अभय ने मंगलवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन इस्माइल अभियान के तहत जिला महिला अस्पताल में हेल्थ कैंप के शुभारंभ किया।
विज्ञापन

हेल्थ कैंप में ज्यादातर महिलाएं एनीमिया का शिकार निकलीं। डॉ. किरन गुप्ता ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि युवतियों व महिलाओं को प्रतिदिन खाने में संतुलित आहार लेना चाहिए। खानपान पर ध्यान न देने से महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) आ जाती हैं। गर्भावस्था में उन्हें पौष्टिक आहार लेना चाहिए। गर्भावस्था और प्रसव के दौरान एनीमिया से जान को भी खतरा हो सकता है। डॉ. रोसी गजाला, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. नम्रता यादव ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। हेल्थ कैंप में 220 महिलाओं का परीक्षण किया गया। इनमें समाचार पत्र अभिकर्ताओं के परिवार की महिलाएं-बेटियों के साथ अन्य महिलाएं भी शामिल रहीं। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिलाओं को दवाओं का वितरण भी किया गया। कई महिलाओं के रक्त की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे के लिए भी डॉक्टर ने सलाह दी। इनकी रिपोर्ट आने के बाद इलाज चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed