फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कैसे डालें वोट.. इन्हें तो वोटर कार्ड के बदले भी चाहिए रिश्वत

कैसे डालें वोट.. इन्हें तो वोटर कार्ड के बदले भी चाहिए रिश्वत

Fri, 12 Apr 2019 07:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
कैसे डालें वोट.. इन्हें तो वोटर कार्ड के बदले भी चाहिए रिश्वत
बरेली। सभी मतदाता अपना वोट डाल सकें, इसके लिए वोटर कार्ड तो छपकर आ गए हैं। लेकिन बीएलओ वोटर कार्ड बांट नहीं रहे। कंट्रोल रूम में तमाम लोगों ने शिकायत की है कि उनके वोटर कार्ड दिए ही नहीं जा रहे हैं। शिकायतें तो ये भी हैं कि वोटर कार्ड के बदले रिश्वत मांगी जा रही है। मतदाता पूछ भी रहे हैं.. क्या चुनाव बाद बांटे जाएंगे वोटर कार्ड।
विज्ञापन

भोजीपुरा की ग्राम पंचायत धौराटांडा के रहने वाले जीशान मंसूरी ने शिकायत की है कि उनका वोटर कार्ड छपकर आ गया है। उन्होंने ग्राम पंचायत के एक कर्मचारी और सफाई कर्मचारी से भी संपर्क किया, लेकिन उनका वोटर कार्ड नहीं दिया जा रहा है। कई दिन से चक्कर काटने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी के पास शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच के आदेश एआरओ भोजीपुरा को दे दिए गए हैं। शहर की शांति विहार के होली चौक के अभय प्रताप सिंह का आरोप है कि उनका वोटर कार्ड बन कर आ चुका है, लेकिन उसे दिया नहीं जा रहा। वोटर कार्ड देने के बदले सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम सदर स्थित कंट्रोल रूम में की थी। इस मामले की जांच भी कराई जा रही है। इसके अलावा कंट्रोल रूम में मतदाता पहचान पत्र न मिलने की भी शिकायतें आ रही हैं। बुधवार को इलेक्शन दफ्तर में 20 हजार से ज्यादा नए मतदाता पहचान पत्र छपकर आए हैं। लोगों का कहना है कि ये जल्द बंट सकें, इसके लिए अधिकारियों का बीएलओ पर शिकंजा कसना जरूरी है।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक को दे दिया खराब कैमरा
चुनाव की गतिविधियों पर निगरानी के लिए सामान्य पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। मिर्जापुर चौराहा शीशगढ़ रोड पर सामान्य पर्यवेक्षक अनुज कुमार को लगाया गया है। उन्होंने भी निर्वाचन कार्यालय में शिकायत की है कि उन्हें जो कैमरा दिया गया है, वह खराब है। इसके लिए वह इसे वीडियो भी नहीं बना पा रहे हैं। अधिकारियों ने पर्यवेक्षक को जल्द ही दूसरा कैमरा देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed