फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पांच चुनावों के मुकदमों के अभियुक्तों पर नजर रखेगी पुलिस

पांच चुनावों के मुकदमों के अभियुक्तों पर नजर रखेगी पुलिस

Fri, 12 Apr 2019 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
पांच चुनावों के मुकदमों के अभियुक्तों पर नजर रखेगी पुलिस
बरेली। पिछले पांच चुनावों में जिन लोगों पर मुकदमे हुए, पुलिस उन्हें तलाश कर पूछताछ करेगी। एडीजी जोन ने यह निर्देश जारी किए हैं। यूपी 100 के पास पिछले विधानसभा और निकाय चुनाव में आई शिकायतों का भी संज्ञान लेने को कहा गया है। थानों को पुराने मामलों पर कोई नई खुराफात न होने देने को कहा गया है।
विज्ञापन

एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने सभी नौ जिलों के एसपी को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि पुराने मामलों में जांच करके यह सुनिश्चित कर लें कि कोई ऐसी वजह तो नहीं है जिसका इस चुनाव पर असर पड़े। अपराधी किस्म के लोगों को उनके वारंट के आधार पर गिरफ्तार कराया जाए। उन प्रभावशाली लोगों पर भी निगाह रखी जाए जिनसे चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका है। जरूरत हो तो चुनाव के दिन इन लोगों को नजरबंद कर दिया जाए और सिर्फ वोट डालने की छूट दी जाए। एडीजी ने बताया कि चुनाव से जुड़े सभी पुराने मुकदमों और विवादों की समीक्षा की जा रही है। अगर कहीं पुराने मुकदमे की वजह से नया विवाद संज्ञान में आया तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed