{"_id":"5c817cc1bdec22145f53830e","slug":"121551989953-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट फतह कर जागरूकता फैलाने पहुंचे विश्व रिकार्डधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवरेस्ट फतह कर जागरूकता फैलाने पहुंचे विश्व रिकार्डधारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शांति का संदेश लेकर विश्व भ्रमण पर निकले लखनऊ के युवाओं का दल एवरेस्ट फतह करने के बाद बरेली पहुंचा। तीन युवाओं की यह टीम तीन दिन जिले में रहकर यातायात नियमों एवं पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करेगी।
बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे इस तीन सदस्यीय दल में लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी जितेंद्र प्रताप, गोविंदानंद और महेंद्र प्रताप हैं। बरेली पहुंचकर इस दल ने एडीजी अविनाश चंद्र, डीआईजी राजेश पांडेय, एसएसपी मुनिराज जी., नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. और अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार से मुलाकात की। जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को वह बरेली में यातायात नियमों एवं पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसको लेकर अधिकारियों से बात हो गई है। वे लोग अपने 20 लोगों के दल के साथ पैदल यात्रा के तहत अब तक 3.80 लाख किलोमीटर की यात्रा तय करके विश्व के 11 देशों में घूम चुके हैं। बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, तिब्बत, नेपाल, चीन, अफगानिस्तान, थाईलैंड, वर्मा, बलूचिस्तान के बाद अब भारत भ्रमण पर हैं। उन्होंने विश्व में अब तक पैदल यात्रा का सबसे बड़ा रिकार्ड बनाकर लिम्का बुक में नाम दर्ज कराया है। एवरेस्ट फतह करने के बाद अब वे लोग जागरूकता के लिए बरेली पहुंचे हैं।