फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए नहीं लगानी होगी लंबी दौड़

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए नहीं लगानी होगी लंबी दौड़

Fri, 08 Mar 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए नहीं लगानी होगी लंबी दौड़
बरेली। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को लंबी दौड़ नहीं लगानी होगी। अब वे मंडल मुख्यालय पर ही परीक्षा दे सकेंगे। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। पिछले साल पूरे प्रदेश में 11 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने यह जानकारी दी। उन्होंने चुनाव को देखते हुए आवेदन तिथि आगे नहीं बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन

इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को मिली है। 11 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। बृहस्पतिवार तक करीब सवा दो लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि फीस जमा करने वालों की संख्या करीब पौने दो लाख से ज्यादा है। 11 अप्रैल को परीक्षा प्रस्तावित है। आवेदन कम होने से तिथि बढ़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन कुलपति ने स्पष्ट कह दिया कि तिथि नहीं बढ़ाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी हर हाल में आवेदन फॉर्म भर लें। पिछले साल प्रदेश के उन 11 शहरों में केंद्र बनाए गए थे, जहां विश्वविद्यालय थे। अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी थी। खासतौर से महिला अभ्यर्थियों को। इस बार अभ्यर्थियों के अनुसार केंद्र बनाए जाएंगे।। मुरादाबाद में भी केंद्र बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस बार 11 की जगह 15-18 शहरों में केंद्र बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार विषयवार बनेंगे केंद्र
वैसे हर साल अल्फाबेट के अनुसार केंद्र निर्धारित किए जाते थे, जिसके चलते विषयवार कॉपी छांटने में दिक्कत होती थी। इस बार विषयवार केंद्र बनाने की तैयारी है, जैसे कला, विज्ञान, कॉमर्स के अनुसार केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं, महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के सेंटर भी अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार जमाकर सीट कंफर्म मत समझना
अब तक काउंसिलिंग के वक्त पांच हजार रुपये फीस जमाकर अभ्यर्थी सीट लॉक करा लेते थे। कई अभ्यर्थी बाद में प्रवेश भी नहीं लेते थे, लेकिन फीस जमा होने से उस सीट को रिक्त नहीं माना जाता था। इस बार ऐसा नहीं होगा। पांच हजार रुपये फीस जमा करने वाले अभ्यर्थियों को बाकी फीस जमा करने के लिए एक निश्चित समय दिया जाएगा। अगर उस तिथि तक फीस नहीं जमा हुई तो वो सीट रिक्त मानकर दूसरे को आवंटित कर दी जाएगी।

बीए फाइनल के छात्रों के पास अच्छा मौका
कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने बताया कि बीए फाइनल के छात्रों के पास अच्छा मौका है। पिछले साल पूरे प्रदेश में रिजल्ट विलंब से घोषित हुए, जिस कारण अभ्यर्थी प्रवेश नहीं ले पाए। इस बार रिजल्ट मई में ही घोषित होने की उम्मीद है, इसलिए वे आवेदन कर सकते हैं। उनको एडमिशन मिल जाएगा।


फॉर्म में संशोधन का विकल्प मिलेगा
जो छात्र आवेदन फॉर्म भरने में गलती कर गए हैं, उनको सुधार का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी अपनी बेसिक जानकारी संशोधित कर सकेंगे। इस के बाद संशोधन का विकल्प नहीं मिलेगा। एंट्रेंस के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि में संशोधन का विकल्प दिया जाएगा। हेल्प लाइन से भी अभ्यर्थी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed