{"_id":"5c61d6d0bdec22738563e721","slug":"121549915856-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने कल्याणकारी योजनाएं लागू करने को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने कल्याणकारी योजनाएं लागू करने को किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर सोमवार को वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से उनके लिए घोषित की गई कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की।
बार एसोसिएशन के जनरल हाउस में हुई सभा में वकीलों ने सरकार से बीस लाख रुपये तक का बीमा और बेहतर इलाज कराने की मांग की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा, इसमें नए अधिवक्ताओं को पांच साल तक दस हजार रुपये मानदेय, ब्याज मुक्त गृह ऋण, ट्रिब्यूनल, कमीशन और फोरम में वकीलों को नियुक्त करने की मांग की गई है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच बनाने की मांग की गई। वकीलों ने कुछ देर के लिए स्टेशन रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी भी की।