{"_id":"5c325ee5bdec2256c106eb27","slug":"121546804965-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के संभावित दौरे को लेकर फिर घबराई सरकारी मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के संभावित दौरे को लेकर फिर घबराई सरकारी मशीनरी
विज्ञापन
बरेली। सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर एक बार फिर से सरकारी मशीनरी में घबराहट नजर आ रही है। डीएम ने सभी अफसरों से इस दौरे को लेकर तैयार रहने के आदेश दे दिए गए हैं। इसमें सेतु निगम, विकास विभाग के साथ ही दूसरे अन्य महकमों के अधिकारियों से उनके बड़े प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट भी डीएम की तरफ से तलब कर ली गई है। इसलिए कई विभागों में संडे के दिन भी अफसर इस रिपोर्ट को तैयार करने में जुटे रहे।
इसमें खास तौर से सेतु निगम के अधिकारियों से शहर में चल रहे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। दरअसल शहर में आईवीआरआई, लालफाटक सहित पुल के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं तो जल्द ही सेटेलाइट और चौपुला फ्लाईओवर का काम शुरू भी होना है। इसके अलावा टेक्सटाइल पार्क, अरिल नदी के प्रोजेक्ट की प्रशासन की खास सूची में शामिल है। आचार संहिता लगने से पहले तमाम प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम होने हैं। सूत्र बताते हैं कि डीएम ने हाल में अफसरों के साथ एक मीटिंग में सीएम के आने के कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों से अपने बड़े प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट जल्द भेजने के आदेश भी दिए थे। इधर विकास भवन में भी कई विभाग के अधिकारी डीएम के आदेश के बाद कई महत्वपूर्ण कामों की रिपोर्ट तैयार कराने में जुटे हैं। गौरतलब है कि हाल में मुख्य सचिव ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से शहर की पांच बड़े प्रोजेक्ट का ब्योरा भी मांगा था।
कमिश्नर के निरीक्षण को लेकर संडे के दिन भी अलर्ट रहा कलक्ट्रेट
सोमवार को कलक्ट्रेट में कमिश्नर रणवीर प्रसाद का निरीक्षण होना है। इसे लेकर कलक्ट्रेट में कई दिनों से साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम होना है। इसे लेकर संडे के दिन भी रिकार्ड रूम, शस्त्र अनुभाग, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय सहित कई कार्यालय खुले रहे। हालांकि रविवार को कलक्ट्रेट के एक कर्मचारी के निधन से सोमवार को शोक अवकाश होने की बात भी कही जा रही है।