फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कृष्णा टिकट से गई, मेनका बड़े निकट से.. बरेली से ‘संतोष’

कृष्णा टिकट से गई, मेनका बड़े निकट से.. बरेली से ‘संतोष’

Fri, 31 May 2019 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा टिकट से गई, मेनका बड़े निकट से.. बरेली से ‘संतोष’
बरेली। मोदी सरकार की नई कैबिनेट में मंडल का रुतबा पहले से काफी कम हो गया है। पिछली सरकार की तुलना में इस बार बरेली मंडल की भागीदारी एक तिहाई ही रह गई। इस बार मंडल की पांचों सीटें जीतने के बावजूद बरेली से सिर्फ संतोष गंगवार ही कैबिनेट में जगह पा सके। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में बरेली मंडल से चुने गए चार सांसद में तीन ने केंद्रीय मंत्री मंडल में स्थान पाया था। मगर इस बार सिर्फ संतोष गंगवार ही वहां तक पहुंच सके। पिछली सरकार में मंत्री रही कृष्णा राज का तो इस बार टिकट ही कट गया। मेनका गांधी की लोकसभा भी बदल गई और कैबिनेट में जगह भी नहीं मिली।
विज्ञापन

केंद्र की अटल बिहारी वाजपेई और मोदी सरकार में पेट्रोलियम, वित्त, कपड़ा और श्रम एवं रोजगार जैसे मंत्रालय में बतौर राज्यमंत्री दायित्व संभाल चुके संतोष गंगवार एक फिर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। हालांकि उनके कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। वह आठवीं बार सांसद बने हैं, लेकिन मोदी सरकार के शपथ ग्रहण में उनका नाम जब बतौर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बुलाया गया तो कैबिनेट मंत्री बनने की चर्चाओं को विराम लग गया। नौ स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों की सूची में संतोष गंगवार सबसे वरिष्ठ सदस्य होंगे। वर्ष 2014 में केंद्रीय मंत्री मंडल में पीलीभीत से मेनका गांधी (कैबिनेट), बरेली से संतोष गंगवार (स्वतंत्र प्रभार) और शाहजहांपुर सीट से जीतीं कृष्णा राज (राज्यमंत्री) बनी थीं। इस बार मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़कर जीतीं। पीलीभीत से उनके पुत्र वरुण गांधी सांसद बने। लेकिन उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली। शाहजहांपुर से कृष्णाराज का टिकट ही काटकर भाजपा ने उनके स्थान अरुण सागर को प्रत्याशी बनाया। वह पहली बार सांसद बने। केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर को इस बार कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
विज्ञापन

12.09 बजे आया था बुलावा
संतोष गंगवार अपने दिल्ली स्थित आवास पर मौजूद थे। उनके मोबाइल पर अपराह्न 12.09 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का फोन आया। फोन उनके निजी सहायक बृजेश तिवारी ने रिसीव किया। जैसे ही पता चला कि अमित शाह का फोन है तो समर्थकों का उत्साह बढ़ गया। वहां पर गुलशन आनंद, संजीव अग्रवाल, भारत भूषण शील, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, अनुपम कपूर, विनय गुप्ता आदि मौजूद थे। बुलावे की जानकारी मिलते ही समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भारत सेवा ट्रस्ट पर संतोष गंगवार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। सतीश रोहतगी, आदेश प्रताप सिंह, ललित अवस्थी, रमेश जैन, उदयभान कटिहा, अतुल शर्मा, विकास और विपुल अग्रवाल आदि ने खुशी मनाई। व्यापार मंडल से राजेंद्र गुप्ता, दुर्गेश खटवानी, मुकेश, मुरलीधर, इकबाल जैदी, महेंद्र कनौजिया आदि एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।


बरेली आकर करूंगा चर्चा : संतोष
मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के बाद संतोष गंगवार ने दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया कि उनको जो कुछ भी मिला है, उसके पीछे जनता की मेहनत है। मोदी जी का करिश्मा पूरे देश में ही छाया है। उनको जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन किया जाएगा। क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की प्राथमिकता तय कर उनको जल्द पूरा कराया जाएगा। वह बरेली आकर इन सब बिंदुओं पर चर्चा करेंगे और बरेली की जनता का आभार जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed