{"_id":"5bb7a390867a55351d466520","slug":"121538761616-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रैक्टिस हैंडबॉल प्रतियोगिता में उतरेगी बरेली कॉलेज की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रैक्टिस हैंडबॉल प्रतियोगिता में उतरेगी बरेली कॉलेज की टीम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ अक्तूबर को बरेली कॉलेज की मेजबानी में होने वाली अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बरेली कॉलेज की टीम बिना प्रैक्टिस के ही उतरेगी। कॉलेज की लापरवाही के कारण ऐसे हालात हुए हैं। शनिवार को ट्रायल होगा और सोमवार को प्रतियोगिता का आयोजन होना है। ऐसे में इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बेईमानी सी लगती है। चंदौसी में खेली जा रही खो-खो प्रतियोगिता में भी बरेली कॉलेज की टीम बिना प्रैक्टिस के ही भेज दी गई।
बरेली कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल (पुरुष) की प्रतियोगिता सोमवार को होगी। शुक्रवार को बरेली कॉलेज में ग्राउंड तैयार कराया गया। नेट भी शुक्रवार को लगाए। अब शनिवार को कॉलेज का ट्रायल होगा। इन खिलाड़ियों को तैयारी का सिर्फ एक दिन मिलेगा। बरेली कॉलेज में अबतक जीतनी भी टीमें भेजी गई वह सब प्रैक्टिस की भेजी गईं। यही कारण है कि ज्यादातर में हार का मुंह देखना पड़ा। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनुराग भटनागर का कहना है कि कैलेंडर बदलने के कारण प्रैक्टिस कराने का मौका नहीं मिला। अब सभी खेलों की प्रैक्टिस कराई जाएगी।
शनिवार से शुरू होंगे कई खेलों के ट्रायल
विश्वविद्यालय का खेल कैलेंडर बदलने के कारण बरेली कॉलेज को अपना ट्रायल शेड्यूल बदलना पड़ा। विश्वविद्यालय में 31 अक्तूबर से दो नवंबर के बीच होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बरेली कॉलेेज की टीम का ट्रायल शनिवार को होगा। महिला वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता 13 अक्तूबर को है, जिसका ट्रायल भी शनिवार को होगा। बास्केटबॉल 9 अक्तूबर को लोट्स कॉलेज में है, जिसके लिए टीम सात अक्तूबर को बनेगी। विश्वविद्यालय में बॉक्सिंग प्रतियोगिता दस अक्तूबर को है। बरेली कॉलेज की टीम सात अक्तूबर को बनेगी। जूडो, चेस और पावर लिफ्टिंग का ट्रायल नौ अक्तूबर को होगा।