{"_id":"5bb50bec867a55013c43c075","slug":"121538591724-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैल्सीपेरम मलेरिया की पूरी खुराक न लेने से बढ़ा रहा मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैल्सीपेरम मलेरिया की पूरी खुराक न लेने से बढ़ा रहा मर्ज
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रामक रोगों के फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने देहात क्षेत्रों में कैंप लगाकर लगातार लोगों को इलाज मुहैया कराया। संचारी रोग विभाग के डॉ. मीशान अब्बास के मुताबिक, मलेरिया की खुराक तीन दिन लेनी होती है, लेकिन तमाम पूरी खुराक नहीं ले रहे हैं। वे बीच में दवा छोड़कर बीमारी को बढ़ा रहे हैं। बीते दिनों ऐसे कई मरीज सामने आए, जिन्होंने दवा बीच में ही छोड़ दी, जबकि 284 रुपये की दवा सरकार मुफ्त में मुहैया करा रही है। उन्होंने लगातार फॉगिंग के बावजूद मरीजों की संख्या बढ़ने का यह बड़ा कारण बताया।
बदायूं, शाहजहांपुर से बेवजह किए जा रहे मरीज रेफर
शाहजहांपुर और बदायूं के सरकारी अस्पतालों से बुखार के सामान्य मरीजों को भी बरेली जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। इससे यहां जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं गड़बड़ाने लगी हैं। इसे लेकर एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ ने नाराजगी जाहिर की है। डॉ. गौड़ के मुताबिक, संक्रामक रोगों के मरीजों का नोटिफिकेशन जरूरी होता है। ऐसे में व्यवस्था की जा रही है कि मंडल के जिस जिले का मरीज हो, उसी में उसका इलाज कराकर नोटिफिकेशन कराया जाए।