फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली कॉलेज में डॉ. राजीव ने संभाली डीएसडब्ल्यू की जिम्मेदारी

बरेली कॉलेज में डॉ. राजीव ने संभाली डीएसडब्ल्यू की जिम्मेदारी

Tue, 07 Aug 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में डॉ. राजीव ने संभाली डीएसडब्ल्यू की जिम्मेदारी
बरेली। बरेली कॉलेज के डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) डॉ. आरिफ नदीम के इस्तीफे के बाद डॉ. राजीव मेहरोत्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. राजीव के डीएसडब्ल्यू बनने के बाद भी कॉलेज प्रशासन चाहता है कि डॉ. नदीम प्रवेश का कार्य देखें। हालांकि उन्होंने दोनों पदों से ही हटने का मन बना लिया है। एलएलबी एडमिशन की मेरिट में विवाद के बाद डॉ. नदीम पर काफी दबाव था। कुछ गलत प्रवेश कराने का दबाव दिया जा रहा था। सिफारिश वाले दाखिले से इंकार करते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। कॉलेज में छात्रनेताओं का कितना दबाव रहता है, इसकी बानगी एलएलबी प्रवेश में देखी जा सकती है जबकि कई प्रवेश गलत तरीके से कर लिए गए। एबीवीपी कुलपति से मिलकर जांच का मामला उठा चुका है। डीएसडब्ल्यू पद से इस्तीफे में शिक्षक राजनीति को भी जोड़कर देखा रहा जा रहा है। माना जा रहा है कि वरिष्ठता सूची में जिन शिक्षकों ने सपोर्ट किया अब उनको टारगेट किया जा रहा है। फिलहाल सोमवार को डॉ. राजीव मेहरोत्रा को डीएसडब्ल्यू की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed