फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रांसपोर्टनगर

ट्रांसपोर्टनगर

Sat, 10 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टनगर
फोटो...
विज्ञापन

मैकेनिकों का नगर बनकर रह गया ट्रांसपोर्टनगर
नहीं की जा रही माल की लोडिंग-अनलोडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
ट्रांसपोर्टनगर बसाने के जिला प्रशासन, नगर निगम, बीडीए और यातायात पुलिस के सामूहिक प्रयास का आधा-अधूरा परिणाम ही सामने आ रहा है। सख्ती के चलते श्यामगंज में नो पार्किंग में खड़े होने वाले ट्रक तो ट्रांसपोर्टनगर पहुंच गए हैं। इससे वहां जमे मैकेनिकों को काम मिलने लगा है, मगर माल की लोडिंग-अनलोडिंग के जिस प्रयोजन के लिए ट्रांसपोर्टनगर बनाया गया, वह पूरा नहीं हो रहा। अगर ट्रांसपोर्टर भी वहां शिफ्ट हो जाएं तो ट्रकों के शहर में आने का झंझट ही खत्म हो जाएगा।
वर्ष 2000 से भारी वाहनों को शहर से बाहर रजऊ परसपुर में बने ट्रांसपोर्टनगर में शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। ट्रकों, ट्रांसपोर्टर्स और ट्रक मैकेनिकों को वहां शिफ्ट करने की योजना थी। ताकि ट्रांसपोर्टेशन का सारा काम वहां से शुरू हो सके और शहर में जाम का झाम खत्म हो सके। करीब 18 साल पहले शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है। न जाने कितनी बार ट्रांसपोर्टनगर बसाने की कवायद शुरू हुई और बीच में ही दम तोड़ गई। कभी बीडीए तो कभी जिला प्रशासन की निराशाजनक कार्यशैली सामने आई। ऐसी ही स्थितियां इस बार ट्रांसपोर्टर का सहयोग न मिलने की वजह से सामने आ रही हैं। ट्रांसपोर्टनगर में अब तक गिने-चुने ट्रांसपोर्टर ही शिफ्ट हुए हैं और जो शिफ्ट भी हुए हैं, उन्होंने वहां माल की लोडिंग-अनलोडिंग शुरू नहीं की है। इसके चलते ट्रांसपोर्टनगर ट्रकों की महज पार्किंग बनकर रह गया है।
विज्ञापन

रास्ते में जगह-जगह अपनी पार्किंग
इसके अलावा शहर से लेकर ट्रांसपोर्टनगर तक ट्रांसपोर्टर और ट्रक मालिकों ने वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक इंतजाम कर रखे हैं। ट्रांसपोर्टनगर जाने के बजाय भिंडौलिया में पेट्रोल पंप पर हर समय करीब दर्जन भर ट्रक खड़े रहते हैं। पास ही एक अन्य परिसर में भी इतने ही ट्रक खड़े हैं। इसके अलावा यहां सड़क के दोनों ओर भी ट्रकों की लाइनें लगी रहती हैं। नरियावल में भी जगह-जगह ट्रक खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार श्यामगंज में
माल की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार अब भी श्यामगंज में ही है। दिन भर ट्रांसपोर्टनगर और रास्तों में खड़े रहने वाले ट्रक नो-पार्किंग खत्म होते ही माल उठाने व उतारने के लिए शहर में दाखिल हो जाते हैं। कालीबाड़ी, श्यामगंज में ही दो दर्जन से अधिक ट्रांसपोर्टर जमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed