{"_id":"5a7d23ea4f1c1b4f588b7896","slug":"121518150634-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथीन मुक्त करने का बच्चो ने उठाया बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथीन मुक्त करने का बच्चो ने उठाया बीड़ा
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो ---
शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का बच्चों ने उठाया बीड़ा
स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए पुलिस मॉडल स्कूल के छात्र
एसएसपी और मेयर ने दिया स्वच्छता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पुलिस लाइन में स्कूली बच्चों ने शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान के तहत एसएसपी जोगेंद्र कुमार, मेयर उमेश गौतम ने पुलिस मॉडल स्कूल के बच्चों को साफ सफाई का संदेश दिया। बच्चों से अपील की कि वे पॉलिथीन का इस्तेमाल न खुद करें और न दूसरों को करने दें। अपने परिवारों को भी जागरूक करें, ताकि शहर की तस्वीर बदली जा सके। यह प्रयास एक सामाजिक संस्था छोटी सी आशा की मदद से हुआ। संस्था की अध्यक्ष पारुल मलिक सहित उनकी पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रही। इस दौरान बच्चों को जूट के थैले बांटे गये। उन्हें गिफ्ट भी दिए गए। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि शहर को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर बच्चे ही शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का बीड़ा उठा लें तो तस्वीर बदलने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। मेयर उमेश गौतम ने कहा कि शहर के सामाजिक संगठन इस मुहिम में साथ जुड़कर स्वच्छता के लिए जो प्रयास कर रहे हैं वह सराहनीय हैं।