फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.21 lakh people lodged objection on the provisional voter list

पंचायत चुनाव: बरेली में अनंतिम मतदाता सूची पर 1.21 लाख लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति, वोटर बनने के लिए लंबी लिस्ट

Mon, 05 Jan 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 02:03 AM IST
सार

बरेली में मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद छह दिनों में 1.21 लाख लोगों ने आपत्ति दाखिल की है। इनमें 95 हजार से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम बढ़वाने के लिए फॉर्म भरा है। 

विज्ञापन
1.21 lakh people lodged objection on the provisional voter list
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो रही मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद छह दिनों में 1.21 लाख लोगों ने आपत्ति दाखिल की है। इसमें सदर तहसील की सर्वाधिक 32,210 व बहेड़ी की 22,101 आपत्तियां शामिल हैं। सबसे कम 13,534 शिकायतें फरीदपुर तहसील क्षेत्र से आई हैं। नवाबगंज से 19,554, आंवला क्षेत्र से 17,675 और मीरंगज तहसील क्षेत्र से 16,594 आपत्तियां आईं हैं।

विज्ञापन


आपत्तियों में सर्वाधिक संख्या उनकी है, जिन्होंने अपना नाम शामिल नहीं करने पर आपत्ति जताते हुए मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फॉर्म भरा है। ऐसी 95,714 शिकायतें आई हैं। 20,156 आपत्तियां अपात्रों के नाम को मतदाता सूची में शामिल करने से संबंधित हैं। 5,798 मतदाताओं ने नाम में त्रुटि होने पर उसे ठीक कराने के लिए फॉर्म भरा है। मंगलवार तक इन आपत्तियों का निस्तारण होगा। छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 
विज्ञापन


पात्रों के नाम काटे जाने का आरोप 
भोजीपुरा के चंद्रपाल और उमाशंकर गंगवार का कहना है कि उनकी ग्राम पंचायत लाड़पुर की मतदाता सूची में काफी पात्रों के नाम बीएलओ ने काट दिए हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कई युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील आकर उन्होंने इस संबंध में आपत्ति दाखिल कर दी है। नवीनगर के अजरुद्दीन ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में बीएलओ ने 100 से अधिक पात्रों के नाम काट दिए हैं। फरीदापुर बरकरी के तेजपाल ने भी अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति उठाई है।

पुनरीक्षण के बाद जिले में वोटर
24,03,061 मतदाता वर्ष 2025 की सूची में हैं।
23,38,753 वोटर वर्ष 2021 की मतदाता सूची में थे। 
3,38,373 नए लोग सूची में जोड़े गए हैं।
2,74,065 अपात्रों के नाम हटाए गए हैं।

एएसडी सूचियां प्राप्त करने के लिए किया भ्रमण
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने रविवार को शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पोलिंग बूथों पर बीएलओ से मुलाकात की गई। पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए बीएलए से एएसडी, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची ली गई। पूरा प्रयास है कि कोई भी वैध मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। इस दौरान कांग्रेस पार्षद जहीरूद्दीन मुन्ना, महेश पंडित, तीरथ मधुकर, प्रवीण मिश्रा, आशीष रुस्तम, डॉ. सरताज हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed