फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1200 challans every day, sir is not even paying the fine

Bareilly News: रोजाना 1200 चालान, जुर्माना भी नहीं भर रहे श्रीमान

Tue, 11 Jun 2024 05:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 11 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
1200 challans every day, sir is not even paying the fine
बरेली। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर रोजाना 1200 चालान हो रहे हैं। इसके बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह चालान का जुर्माना भी नहीं भरते। शहर के भीड़भाड़ वाले और व्यस्त इलाकों के साथ हाईवे पर भी ट्रिपल राइडिंग के साथ वाहनों को ओवरस्पीड में दौड़ा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस अब ऐसे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

शहर के 18 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल के साथ सीसीटीवी कैमरों के जरिये नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) से वाहनों की निगरानी की जाती है। नैनीताल हाईवे, फिनिक्स मॉल और बैरियर टू चौकी के पास वाहनों की स्पीड की भी निगरानी की जाती है। सरकार का ज्यादा ध्यान सड़क हादसों को कम करना है। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। छह से 10 जून तक शहर में 6,750 से वाहनों के चालान हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बिना हेलमेट के ड्राइविंग और ट्रिपिल राइडिंग के मामलों की है।
विज्ञापन

आईसीसीसी के जरिये चालान के बाद तीन दिन तक वाहन स्वामी ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट के जरिये जुर्माना की रकम जमा कर सकते हैं। इसके बाद चालान कोर्ट भेज दिया जाता है। गौर करने की बात यह है कि पांच दिन में जिन वाहनों का चालान किया गया है उनमें महज चार से पांच फीसदी ने ही अब तक ऑनलाइन जुर्माना का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरियर टू से सेटेलाइट और नैनीताल हाईवे पर सबसे ज्यादा ओवरस्पीड
बैरियर टू चौकी से सेटेलाइट तक, फिनिक्स मॉल के आसपास और नैनीताल हाईवे पर सबसे ज्यादा ट्रिपिंग राइडिंग और ओवरस्पीड में वाहन चलाए जा रहे हैं। शहर में वाहनों की गति सीमा अधिकतम 40 किमी प्रति घंटा निर्धारित है, लेकिन इन इलाकों में 70-80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। इन इलाकों में नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ के भी सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

-----------
कैमरों को धोखा देने के लिए नंबर प्लेट से भी छेड़छाड़
- शहर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी के लगे सीसीटीवी कैमरों को धोखा देने के लिए नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की जा रही है। एसपी ट्रैफिक शिवराज का कहना है कि शहर में ऐसे कई वाहनों को ट्रेस किया गया है जिनकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई है। इन वाहनों की नंबर प्लेट की कैमरों के जरिये सही पहचान न होने के कारण यह चालान से बच जाते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ मैनुअल रूप से कार्रवाई का आदेश दिया गया है। पकड़े जाने पर ऐसे वाहनों को सीज किया जाएगा।



----------
वर्जन-
आईसीसीसी के जरिये शहर के 18 प्वाइंटों पर नजर रखी जा रही है। यातायात नियमाें के उल्लंघन में रोजाना औसतन 1200-1300 चालान भी किए जा रहे हैं। बिना हेलमेट के अलावा ओवरस्पीड और ट्रिपल राइडिंग के मामलों में कार्रवाई भी पहले के मुकाबले बढ़ी है। जिन वाहनों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई है उनके खिलाफ मैनुअल कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल रोड, बैरियर टू चौकी इलाकों में सबसे ज्यादा ओवर स्पीड की जा रही है।- शिवराज, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed