फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 trains routes changed till 28th October

Bareilly News: 28 अक्तूबर तक रूट बदल कर चलाई जाएंगी 12 ट्रेनें, तीन का समय बदला

Tue, 10 Oct 2023 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 01:23 PM IST
सार

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने 17 से 28 अक्तूबर तक मेगा ब्लॉक के दौरान प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची सोमवार को जारी कर दी है। मेगा ब्लॉक का असर बरेली से होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनों पर पड़ेगा।

विज्ञापन
12 trains routes changed till 28th October
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ रेल मंडल के जौनपुर-जाफराबाद रेल खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते 17 से 28 अक्तूबर तक मेगा ब्लॉक का असर बरेली से होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनों पर पड़ेगा। इनमें 12 ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


तीन ट्रेनों का इस दौरान समय परिवर्तित किया गया है। 28 अक्तूबर के बाद इन ट्रेनों का संचालन सामान्य होगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने 17 से 28 अक्तूबर तक मेगा ब्लॉक के दौरान प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची सोमवार को जारी कर दी है। रूट बदलने संबंधी सूचना सभी स्टेशनों को भेजने के साथ स्टेशनों पर ट्रेन के आने से पहले एनाउंसमेंट करने के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का रूट बदला
  • 18104/18103 जलियांवालाबाग एक्सप्रेस को 16 से 27 अक्तूबर तक लखनऊ-अयोध्या-जाफराबाद-वाराणसी के स्थान पर लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलाया जाएगा। 
  • 14018/14017 सदभावना एक्सप्रेस को 18, 25 और 19, 26 अक्तूबर को, 14007 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस को 18 और 20 अक्तूबर को, 14015 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस को 17 अक्तूबर को लखनऊ-अयोध्या-जाफराबाद-वाराणसी के स्थान पर लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलाया जाएगा। 13009 दून एक्सप्रेस को 16 से 27 अक्तूबर तक वाराणसी-जाफराबाद-अयोध्या-लखनऊ के स्थान पर वाराणसी-संघई-फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली-लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 12238 जम्मूतवी और 12370 कुंभ एक्सप्रेस को 16 से 27 अक्तूबर तक,12328 दून-हावड़ा एक्सप्रेस को 18, 21, 25 अक्तूबर, 22356 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को 16 से 26 अक्तूबर तक लखनऊ-सुल्तानपुर-जाफराबाद-वाराणसी के स्थान पर लखनऊ-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलाया जाएगा। 
  • 14511 श्रीमाता वैष्णोदेवी एक्सप्रेस को 20 और 27 अक्तूबर को जंघई-जाफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के स्थान पर जंघई-अयोध्या-बाराबंकी लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा। 

इनका समय बदला
14007 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस को 25 और 27 अक्तूबर, 14015 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस को 22 और 24 अक्तूबर को 70 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 12238 जम्मूतवी एक्सप्रेस को 20 से 26 अक्तूबर तक 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

चार दिन बाद समय पर आई राजधानी एक्सप्रेस
डिब्रूगढ़ से लखनऊ होते हुए दिल्ली तक जाने वाली 20503 राजधानी एक्सप्रेस चार दिन बाद सोमवार को सुबह 9:18 बजे बरेली आई। इसके यहां आने का समय सुबह 9:14 बजे है। रविवार को यह ट्रेन 10:53 बजे आई थी, जबकि शुक्रवार को करीब पांच घंटे और शनिवार को तीन घंटे इंतजार कराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed