{"_id":"6691cf7ade9f28ee4f049e46","slug":"12-thousand-teachers-in-the-district-only-one-contender-for-the-state-teacher-award-bareilly-news-c-4-bly1015-438033-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिले में 12 हजार शिक्षक, राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए सिर्फ एक दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिले में 12 हजार शिक्षक, राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए सिर्फ एक दावेदार
Sat, 13 Jul 2024 06:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले के परिषदीय स्कूलों में 11,970 शिक्षक हैं, पर इनमें से सिर्फ एक ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए दावेदारी की है। शाहजहांपुर से भी एक ही शिक्षक ने आवेदन किया है। पीलीभीत सहित प्रदेश के कई जिलों में यह संख्या शून्य है। तीन आवेदन के साथ बदायूं प्रदेश में पहले स्थान पर है। ऐसे में आवेदन की तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है।
बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से बीएसए संजय सिंह को पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आवेदन मांगे गए थे। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के चयन के लिए प्रेरणा वेब पोर्टल www.prernaup.in के माध्यम से 15 जून से 10 जुलाई तक नाम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
नौ जुलाई तक की स्थिति के अनुसार वेब पोर्टल के माध्यम से 27 जनपदों से मिले कुल आवेदन पत्रों की संख्या 39 रही। 48 जिलों से एक भी आवेदन नहीं आया है। ऐसे में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रत्येक जिले से कम से कम दो आवेदन जरूरी हैं।