फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up roadways buses will provide the journey to Khatu Shyam Rajasthan

UP: खाटू श्याम की यात्रा कराएंगी यूपी रोडवेज की 12 बसें, बरेली-रुहेलखंड डिपो से चार-चार बसों को होगा संचालन

Fri, 23 Feb 2024 04:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 23 Feb 2024 04:33 PM IST
सार

यूपी रोडवेज की 12 बसें राजस्थान में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम की यात्रा कराएंगी। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
up roadways buses will provide the journey to Khatu Shyam Rajasthan
सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी रोडवेज की 12 बसें राजस्थान में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम की यात्रा कराएंगी। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। इस रूट पर बसों के संचालन के लिए परमिट लिया जाएगा। इसके लिए आरटीए (राज्य परिवहन प्राधिकरण) में आवेदन भी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आरटीए की बैठक में इस पर मुहर लगेगी। परमिट मिलने के एक सप्ताह के अंदर ही इन बसों का संचालन शुरू कर दिया  जाएगा। मार्च से खाटू श्याम के लिए बसें चलाए जाने की  उम्मीद है।
विज्ञापन


बरेली से खाटू श्याम की दूरी करीब 700 किलोमीटर है। यहां से सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण श्रद्धालु प्राइवेट टैक्सी या फिर अपनी कार आदि से जाते हैं। इसी को देखते हुए परिवहन निगम ने खाटू श्याम के लिए बसें चलाने का फैसला लिया है। सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को सहूलियत होगी। बरेली व रुहेलखंड डिपो से चार-चार और बदायूं-पीलीभीत से दो-दो बसें चलाने की योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि खाटू श्याम के लिए बरेली, बदायूं व पीलीभीत से बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एसटीए की बैठक में परमिट पर मुहर लगते ही एक सप्ताह के अंदर बसें चला दी जाएंगी। 

उत्तराखंड ने चलाई एक बस, लेकिन स्टॉपेज नहीं
खाटू श्याम के लिए उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में एक बस चलाई है। ये बस शाम सवा पांच बजे बरेली आती है। पुराने बस अड्डे पर इस बस के स्टॉपेज के लिए समय मांगा गया था। चूंकि उसी समय पर मथुरा, जयपुर व राजस्थान जाने वाली तमाम बसें पहले से ही खड़ी रहती हैं, इसलिए उत्तराखंड की बस को समय नहीं मिल सका। लिहाजा बस बरेली में रुके बिना ही चली जाती है।

रुहेलखंड डिपो के बेड़े से अगले साल तक कम हो जाएंगी 30 बसें
रुहेलखंड डिपो के बेड़े से अगले साल तक 30 बसें और कम हो जाएंगी। ये कंडम होने की कगार पर हैं। अप्रैल 2025 तक इन बसों को हटा दिया जाएगा। रुहेलखंड डिपो के पास 144 बसें हैं। इसमें से 30 बसें ऐसी है जो जर्जर हो चुकी हैं। इनकी 15 साल की मियाद भी पूरी होने वाली है। इनके टायर घिस चुके हैं। इंजन भी जवाब देने की कगार पर हैं। 

ये बसें वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। बेहद जरूरी होने पर इनको 200-250 किलोमीटर की दूरी तक चलाया जाता है। इनमें से एक बस मई में ही हटा दी जाएगी। अप्रैल 2025 तक 30 बसों की मियाद पूरी हो जाएगी। इसके बाद इन बसों को नीलाम किया जाएगा। इसके बाद रुहेलखंड डिपो के पास 114 बसें रह जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed