फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 religious places will be developed as tourist centers in Bareilly division

UP: बरेली मंडल में पर्यटन केंद्र के रूप में संवारे जाएंगे 12 धार्मिक स्थल, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 09 Feb 2024 07:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 07:31 PM IST
सार

पर्यटन विभाग बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के विभिन्न 12 धार्मिक स्थलों को संवारेगा। इन नए पर्यटन केंद्रों को विकसित करने के लिए शासन को लगभग 22.43 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
12 religious places will be developed as tourist centers in Bareilly division
हनुमत धाम, शाहजहांपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली मंडल में धार्मिक पर्यटन को विस्तार देने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत पर्यटन विभाग बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के विभिन्न 12 धार्मिक स्थलों को संवारेगा। इन नए पर्यटन केंद्रों को विकसित करने के लिए शासन को लगभग 22.43 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


प्रस्ताव में इन स्थलों के आसपास के स्थानों के सौंदर्यीकरण और परिसर में सुदृढ़ीकरण के लिए बजट की मांग की गई है। अधिकारियों ने इससे उक्त स्थानों पर धार्मिक पर्यटन को विस्तार मिलने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में रोजगार विस्तार की संभावनाएं जताई हैं।
विज्ञापन


इन स्थलों का किया गया चयन
बरेली में लगभग 8.36 करोड़ की लागत से विकास का प्रस्ताव है। इससे बहेड़ी में नानकपुरी गुरुद्वारा, मीरगंज में ज्वालापुर शिव मंदिर, फरीदपुर में ग्राम पहलऊ स्थित शिवमंदिर और बिथरी चैनपुर में ज्वाला देवी सिद्ध पीठ भगवतीपुर को पर्यटन के लिहाज से संवारा जाएगा। बहेड़ी में गुरुद्वारे को संवारने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगे गए हैं जबकि अन्य तीन स्थलों में प्रत्येक के लिए अनुमानित एक से डेढ़ करोड़ रुपये के बीच बजट मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पांच करोड़ रुपये की लागत से हनुमत धाम, विरासत घाट, परिक्रमा मार्ग समेत टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुविधाओं के विस्तार का प्रस्ताव है। 

बदायूं के लिए लगभग 4.07 करोड़ की मांग की गई है। यहां बिसौली का गमादेवी मंदिर, सहसवान में नगर पंचायत रूदायन स्थित दुर्गादेवी मंदिर का भवन, दातागंज में माता मलाई देवी का सौंदर्यीकरण व शेखूपुर में ककोड़ा देवी मंदिर के विकास का प्रस्ताव है। 

पीलीभीत में पांच करोड़ की लागत से बरखेड़ा विधानसभा अंतर्गत ग्राम रामबाग में ठाकुरजी विराजमान महाराज, पूरनपुर में गूंगा देवी मंदिर, ग्राम महादेव माती माफी और पीलीभीत सदर में पौराणिक ब्रह्मचारी घाट का सौंदर्यीकरण कराए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।  

पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि मंडल के चारों जिलों में करीब 22.43 करोड़ की लागत से धार्मिक पर्यटन को विस्तार देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो मंडल में धार्मिक पर्यटन की स्थिति बेहतर होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed