{"_id":"5e5d6b7b8ebc3ec7490d941e","slug":"11th-student-dies-due-to-poisoning-bareilly-news-bly398152626","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः 11वीं की छात्रा की जहर खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः 11वीं की छात्रा की जहर खाने से मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों ने बताया- दवा के धोखे में खा लिया था कुछ
विज्ञापन
बरेली। बीमारी की दवा समझकर गलती से विषाक्त पदार्थ खाने से 11वीं की एक छात्रा की मौत हो गई। विषाक्त पदार्थ खाने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो घरवालों ने डीडीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इज्जतनगर क्षेत्र की 11वीं की छात्रा को रविवार शाम डीडीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के दौरान विषाक्त पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ने की बात कही थी। छात्रा के पिता रिटायर्ड रेलकर्मी हैं। इलाज के दौरान सोमवार सुबह छात्रा की मौत हो गई। पिता ने बताया कि कुछ दिनों से छात्रा की तबीयत खराब थी। उसके गले और एक हाथ में इंफेक्शन था। रविवार शाम उसने नासमझी में कोई गलत दवा खा ली थी। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।