{"_id":"5cdf14f6bdec22072e6f7e84","slug":"11558123766-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी बाजार हटाने पर भड़के दुकानदार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी बाजार हटाने पर भड़के दुकानदार, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट में स्टेडियम के पास शक्रवार शाम सब्जी बाजार हटाने पर हंगामा हो गया। कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम शाम छह बजे बाजार हटाने पहुंची तो दुकानदार भड़क गए। आरोप लगाया कि एक सभासद के इशारे पर यह कार्रवाई की जा रही है। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी तो कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम चुपचाप खिसक गई।
कैंट इलाके में स्टेडियम के पास सब्जी बाजार करीब तीन साल से लग रहा है। शुक्रवार शाम भी बाजार लगा था। बताया जाता है कि टमाटर की कीमत को लेकर एक सभासद से दुकानदार का विवाद हो गया। सभासद ने मौके पर ही दुकानदार को देख लेने की धमकी दी और कहा कि कुछ देर बाद ही उसकी दुकान हट जाएगी। सभासद के जाने के थोड़ी देर बाद ही कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम वहां पहुंच गई। आमतौर पर शाम पांच बजे के बाद कैंट बोर्ड की टीम कार्रवाई नहीं करती है लेकिन शुक्रवार को छह बजे पहुंच गई। वहां से दुकानें और ठेले हटाने शुरू किए। दुकानदारों का आरोप है कि ठेले पर रखी सब्जियां फेंकने लगे। इस पर दुकानदार भड़क गए और हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि एक सभासद के कहने पर यह कार्रवाई की जा रही है। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा और भीड़ जुट गई। समाजसेवी अश्वनी शर्मा ने इसका विरोध किया और कैंट बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत की बात कही। अन्य लोगों ने भी विरोध किया तो कैंट बोर्ड की टीम गाड़ी लेकर वहां से निकल गई।
एक मेंबर टमाटर लेने आए थे और पूरे दाम देना नहीं चाहते थे। उनसे ही दुकानदार का विवाद हो गया था। यहां तो कई साल से सब्जी बाजार लग रहा है। - नत्थू खां, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
गरीब सब्जीवालों की रोजीरोटी छीनने की कोशिश मेंबर के साथ मिलकर बोर्ड कर रहा है। यहां कई सालों से बाजार लगता है। अब क्या मेंबर को मुफ्त में सब्जी दें तब बाजार लगाने देंगे। - त्रिलोकीनाथ, सब्जी विक्रेता