फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बंदरों के हमले में व्यापारी की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर

बंदरों के हमले में व्यापारी की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर

Fri, 26 Apr 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
बंदरों के हमले में व्यापारी की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर
बंदरों के हमले में व्यापारी की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आलमगीरगंज में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को बंदरों के हमले से परिवार को बचाने के दौरान आलमगीरगंज निवासी रजत अग्रवाल बुरी तरह चोटिल हो गए। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम अधिकारियों से एक बार फिर बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

समाज सेवा मंच के पदाधिकारी रजत अग्रवाल के घर में गुरुवार को करीब पांच बंदर घुस गए। घरवाले बंदरों को भगाने के लिए आगे बढ़े तो वे हमलावर हो गए। तभी रजत आगे बढ़े तो बंदर उन पर झपट पड़े। बचने के लिए वे पीछे हटे तो गिर पड़े। इससे उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में काफी चोटें आईं। सनद रहे कि करीब माह भर पहले आलमगीरगंज निवासी महिला पर बंदरों ने हमला बोला था, जिससे बचने के लिए वोट छत से नीचे उतरने के दौरान सीढ़ियों पर फिसल कर चोटिल हो गई थीं। स्थानीय लोगों की माने तो बंदरों के पकड़ने की मांग नगर निगम से कई बार की गई लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि वन विभाग से बंदर पकड़ने की अनुमति मांगी गई थी लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed