{"_id":"5cb4e311bdec22140d56c02a","slug":"11555358481-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कब्जा करके बना रहे थे दुकानें, चला बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कब्जा करके बना रहे थे दुकानें, चला बुल्डोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सैदपुर हाकिंस में अवैध कब्जा करके सड़क किनारे दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया गया। शिकायत पर पहुंची नगर निगम टीम ने अतिक्रमण कर बाहर निकाला गया छज्जा ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण करने वालों और निगम टीम के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।
सैदपुर हाकिंस में कर्मचारीनगर चौकी के पास मेगा सिटी रोड पर एक व्यक्ति ने सड़क पर कब्जा करके दुकानें बनाने को पिलर बना डाले। लोगों ने शिकायत की तो सोमवार को निगम के संपत्ति प्रभारी ललतेश सक्सेना टीम के साथ पहुंचे और बुलडोजर से पिलर ध्वस्त कर दिए। ब्रजवासी कॉलोनी के गेट पर भी एक व्यक्ति ने चार दुकानों का छज्जा सड़क पर निकाल दिया था। निगम टीम ने यहां पैमाइश शुरू की तो एक पूर्व कानूनगो निगम टीम से भिड़ गया। इज्जतनगर पुलिस के पहुंचने के बाद बुलडोजर से छज्जा ध्वस्त कर दिया गया। बाकी कब्जा तोड़ने के लिए पार्षद दीपक सक्सेना ने मोहलत दिला दी।