{"_id":"5cb393c5bdec22140012e821","slug":"11555272645-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन सेवा दिवस मनाया, शहीदों को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन सेवा दिवस मनाया, शहीदों को याद किया
विज्ञापन
बरेली। स्थानीय अग्निशमन केंद्र पर रविवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही स्टाफ ने जीजान से जनसेवा करने का प्रण लिया।
सुबह आठ बजे बरेली कॉलेज के पास स्थित अग्निशमन केंद्र पर एसएसपी मुनिराज जी. ने परेड की सलामी लेने के साथ ही शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। अग्निशमन ध्वज फहराने के बाद उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 1944 में मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज में भीषण आग लगी थी। इसे बुझाने में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। तभी से यह दिवस मनाया जा रहा है। कहा कि अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह में कई कार्यक्रम होंगे। लोगों को भी अग्नि से सुरक्षा के प्रति जागरुक करना होगा। इस अवसर पर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, एसएसओ सोमदत्त समेत पूरा स्टाफ मौजूद था।