फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘देह शिवा बर मोहे एहे शुभ करमन ते कबहूं न टरौं’

‘देह शिवा बर मोहे एहे शुभ करमन ते कबहूं न टरौं’

Mon, 15 Apr 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
‘देह शिवा बर मोहे एहे शुभ करमन ते कबहूं न टरौं’
बरेली। बैसाखी के अवसर पर रविवार को मॉडल टाउन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर सेदशहरा ग्राउंड में मुख्य दीवान सजाया गया। सुबह गुरुद्वारा साहिब से पुष्पवर्षा, कीर्तन और शबद समेत जयकारों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी में विराजमान कर संगत मुख्य दीवान स्थल पर पहुंची। मनप्रीत कौर के नेतृत्व में बच्चों ने गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज भट्ट साहिबान की वाणी का गान करते हुए सुशोभित किया।
विज्ञापन

हजूरी रागी दलीप सिंह, सिख मशीनरी के गुरमीत सिंह ने अपने विचार रखे। हल्द्वानी से आए प्रभु सिंह ने ‘इन्हीं की कृपा ते सजे हम हैं’ कीर्तन कर संगत को निहाल किया, जिसके बाद कथावाचक लखविंदर सिंह कथा ने हाजरी भरी। जालंधर से आए रागी जत्थे राजेन्द्र सिंह, किरन दीप सिंह ने ‘सुर नर मुन जन अमृत खोजते सो अम्रत गुरु ते पाया’ ‘देह शिवा बर मोहे एहे शुभ कर मन ते कबहूं न टरौं’ और आखिर में हजूरी रागी जत्थे ने शबद गायन के बाद श्री आनन्द साहिब से दीवान की समाप्ति की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, उपसभापति अतुल कपूर, साधना मिश्रा ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां गुरू का लंगर अटूट बांटा गया।
विज्ञापन


पंडाल मेें लगे निशुल्क स्टाल
बैसाखी पर संगत की ओर से ठंडाई, नींबू पानी, जलजीरा, आइसक्रीम, मैक्रोनी समेत गन्ने का रस आदि के स्टाल लगे थे। जहां पहुंचकर संगत ने गर्मी से कुछ हद तक राहत पायी। वहीं आयोजित क्विज कैंप में विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही आयुर्वेदिक शिविर, धार्मिक पुस्तकों के स्टाल भी भी लगाए गए थे। रक्तदान शिविर में करीब सवा सौ लोगों ने रक्तदान किया। यह जानकारी सरदार रविंदर पाल सिंह कालरा ने दी। आयोजन में गुरुद्वारा प्रधान महेंद्र सिंह, सचिव गुरचरण सिंह, दलजीत सिंह, कैशियर रणजीत सिंह, चन्द्र मोहन खन्ना, सूरज भाटिया आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed