फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से

Thu, 28 Mar 2019 01:36 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से
बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए 28 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएंगे। बरेली और आंवला सीट के लिए उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक पर्चे दाखिल कर सकेंगे। कलक्ट्रेट में होने वाले नामांकन के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे लगाने, आरओ रूम की व्यवस्थाएं सहित दूसरी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बुधवार को डीएम और एसएसपी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बरेली सीट के लिए डीएम कोर्ट को आरओ रूम बनाया गया है। यहां डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह बतौर रिटर्निंग अफसर मौजूद रहेंगे। आंवला सीट के लिए एडीएम वित्त की कोर्ट में पर्चा दाखिल होंगे। यहां एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी आरओ होंगे। नामांकन पत्रों की जांच के लिए दोनों जगहों पर एआरओ भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग और दोनों ही रिटर्निंग आफीसरों के रूम भी तैयार हो गए हैं। आरओ रूम और बाहर मेन गेट पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। नामांकन कक्षों में इलेक्ट्रानिक घड़ियां, अधिकारियों के बैठने और प्रत्याशियों के आने-जाने पर निगरानी रहेगी। नामांकन की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कलक्ट्रेट में पुलिस की ड्यूटी सुबह नौ बजे से लगाई जाएगी। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों को नियमानुसार ही प्रवेश दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, उनके पास या कार्यालय पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


नामांकन से जुड़ी खास बातें
सामान्य वर्ग के 25 हजार, एससी/एसटी प्रत्याशियों को 12500 रुपये को देनी होगी जमानत।
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के लिए एक प्रस्तावक होना चाहिए, जबकि दूसरे दलों और निर्दलियों के लिए 10 प्रस्तावक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रस्तावक उसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, जहां से प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है।
उम्मीदवार चार नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है, किंतु उसकी जमानत राशि प्रथम नामांकन पत्र के साथ जमा करनी होगी।
चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 साल से कम नहीं होनी चाहिए।

यह है निर्वाचन कार्यक्रम
पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि- चार अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच - पांच अप्रैल
नाम वापसी - आठ अप्रैल
मतदान - 23 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक
मतगणना - 23 मई

कलक्ट्रेट में बंद हो जाएंगे आम पब्लिक के काम
नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच आम जनता के कलक्ट्रेट में दाखिल होने पर सख्ती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कलक्ट्रेट के तमाम कर्मचारी भी चुनाव ड्यूटी भी रहेंगे। ऐसे में कलक्ट्रेट से जुड़े पब्लिक काम ठप हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed