{"_id":"5c8ff6bfbdec221460792772","slug":"11552938687-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर किसी तरह की कोई नई परंपरा न डालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर किसी तरह की कोई नई परंपरा न डालें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के. मुनिराज ने कहा कि होली सभी सौहार्र्दपूर्वक मनाएं। किसी भी तरह की नई परंपरा न डालें। जिस रूट पर जो जुलूस निकलते आ रहे हैं, वही निकलेंगे। अमनचैन और भाईचारा बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लाइन में जनपदीय पीस कमेटी की बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में धारा 144 लागू हो चुकी है। होली पर रंग संभल कर खेलें। किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें। अगर कोई किसी जरूरी काम से बाहर जा रहा हो या फिर किसी का इलाज कराने अस्पताल जा रहा हो, तो उस पर रंग न डाला जाए। महिलाओं पर रंग न डालें। होली पर जिस रूट से जुलूस निकलते आ रहे हैं, उसी रूट से निकलें। कोई नई परंपरा न पड़े। किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। अगर कहीं कोई समस्या आती है तो 100 नंबर डायल करें और संबंधित थाने जाकर सूचना दें।
एसएसपी के. मुनिराज ने कहा कि इस बार सोशल मीडिया पर होली पर मेसेज भेजने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कई बार लोग माहौल बिगाड़ने के लिए लोग गलत मेसेज भेज देते हैं। ऐसा न करें। रंगों में किसी तरह का केमिकल न डालें। केवल अबीर गुलाल से ही होली खेलें। एसएसपी ने कहा कि घर के मुखिया नाबालिग बच्चों को बाइक या अन्य कोई भी वाहन न चलाने दें। कोई भी व्यक्ति ईयर फोन कान में लगाकर बाइक या कार न चलाए। अन्यथा उसका चालान होगा। ग्राम प्रधानों ने आश्वासन दिया कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी सिटी, सीओ और कई थानों के प्रभारियों के अलावा अमन कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
धुल्हड़ी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
बरेली। जिला मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरेली में 20 मार्च को होलिका दहन होगा। 21 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। डीएम ने कहा कि 20 मार्च को रात 10 बजे से 21 मार्च शाम पांच बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।