{"_id":"5c82d812bdec2214107cfc0d","slug":"11552078866-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी से नाराजगी पड़ी भारी, कुलसचिव का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी से नाराजगी पड़ी भारी, कुलसचिव का हुआ तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव एके अरविंद को कुलपति से नाराजगी भारी पड़ी। शुक्रवार को उनका तबादला ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ हो गया। उनकी जगह बलिया की रहने वाली सुनीता पांडेय को कुलसचिव बनाया गया है। बताया जा रहा है कि यहां उनकी पहली तैनाती है।
कुलसचिव एके अरविंद और कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल में कई बार तनातनी के मामले सामने आ चुके हैं। शिक्षकों के प्रमोशन के मामले में भी जुबानी जंग हुई थी। बाद में कुलसचिव चिकित्सा अवकाश पर चले गए थे। काफी चर्चा रही कि कुलसचिव नाराज होकर अवकाश पर चले गए। हालांकि उन्हाेंने इस बात से इनकार किया। बैठकों में दोनों के बीच तल्खी खुलकर सामने भी आई। कुलसचिव और कुलपति की अनबन की खबर कैंपस में चर्चा की विषय रही थी। चूंकि कुलसचिव बरेली के ही रहने वाले और पहुंच लगाकर ही बरेली आए थे। अब अचानक उनका तबादला होना कुलपति से नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विवि में पहली बार महिला कुलसचिव
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इतिहास में अभी तक कोई महिला कुलसचिव नहीं बनी है। सुनीता पांडेय विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलसचिव होंगी। हालांकि बीडीए सचिव रहीं डॉ. गरिमा यादव कुछ दिन कार्यवाहक कुलसचिव रही थीं। सुनीता पांडेय पूर्णकालिक कुलसचिव बनकर आई हैं। उनको दो साल के लिए प्रोवेशन पर रखा गया है। पंद्रह दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।