फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेयर के निर्देश ताक पर, नगर आयुक्त का कार्यालय घेरा तो दौड़ी निगम की टीम

मेयर के निर्देश ताक पर, नगर आयुक्त का कार्यालय घेरा तो दौड़ी निगम की टीम

Sat, 09 Mar 2019 02:30 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
मेयर के निर्देश ताक पर, नगर आयुक्त का कार्यालय घेरा तो दौड़ी निगम की टीम
बरेली। नगर निगम में अफसरशाही में हुए बदलाव का असर देखने को मिल रहा है। चार दिन पहले चक महमूद व चक अब्बासनगर के लोगों ने जलभराव को लेकर मेयर उमेश गौतम से शिकायत की थी, लेकिन निगम अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को यही लोग दोबारा निगम पहुंचे और नगर आयुक्त का कार्यालय घेरा तो निगम टीम मौके पर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नगर निगम पहुंचे लोगों ने बताया कि पुराना शहर के मोहल्ला चक महमूद और चक अब्बासनगर में नालियों का पानी करीब छह महीने से गली में भरा है। यह घरों में भी घुस रहा है। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। बच्चे-बुजुर्गों को समस्या ज्यादा है। जलभराव की वजह से मच्छर पैदा हो गए हैं, जिनसे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पांच मार्च को लोगों ने मेयर उमेश गौतम से शिकायत की तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दे दिए थे, मगर आज तक कोई निगमकर्मी समस्या देखने नहीं पहुंचा। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को कार्रवाई के निर्देश दिए तो निर्माण विभाग के जेई सुभाष त्रिपाठी भागे-भागे मौके पर पहुंचे। हालात देखने के बाद उन्होंने शनिवार को लेवल निकालकर समाधान की बात कही। शिकायत करने वालों में मुशर्रफ अंसारी, अख्तर, महरूनिशां, राशिद, हसीन मियां, नाजमा समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed