फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वूमन चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी को सिटी मजिस्ट्रेट ने भेजा नोटिस

वूमन चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी को सिटी मजिस्ट्रेट ने भेजा नोटिस

Thu, 07 Feb 2019 06:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
वूमन चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी को सिटी मजिस्ट्रेट ने भेजा नोटिस
बरेली। जमीनों पर कब्जा करने समेत 14 आपराधिक वारदातों में शामिल भू-माफिया रमेश मौर्य को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उत्कृष्ट समाजसेवी के रूप में सम्मानित करने के मामले में नाम आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला का गुस्सा उस संस्था पर उतरा है, जिसने उसे सम्मानित करने के लिए बुलाया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने संस्था की अध्यक्ष ऋतु शाक्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है कि उन्होंने एक अपराधी को सम्मानित होने के लिए क्यों बुलाया। 11 फरवरी को संस्था अध्यक्ष को जवाब देने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने साक्ष्यों समेत अपने दफ्तर बुलाया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी उद्यान में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘रमेश मौर्य’ को उत्कृष्ट समाजसेवी के रूप में सम्मानित किया था। जमीनों पर कब्जे समेत रमेश मौर्य पर 14 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में चल रहे हैं। रमेश मौर्य को उत्कृष्ट समाजसेवी का सम्मान देने के लिए वुमन चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने बुलाया था। इस संस्था ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समाजसेवियों का सम्मान करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। उसमें सिटी मजिस्ट्रेट मुख्य अतिथि थे। अमर उजाला में छह फरवरी को प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने वुमन चाइल्ड वेलफेयर संस्था चेयरमैन ऋतु शाक्य को नोटिस जारी किया। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट ने संस्था अध्यक्ष से पूछा कि जब आपको पता था कि रमेश मौर्य पर आपराधिक मुकदमे हैं तो आपने समाजसेवियों के मंच पर उसे क्यों सम्मानित कराया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित होने वाले समाजसेवियों के संबंध में नगर निगम, पुलिस और एलआईयू की रिपोर्ट भी आई थी। अगर वह कटघरे में खड़े हैं तो तीनों एजेंसियों की रिपोर्ट पर भी सवाल उठने चाहिए कि आखिर नगर निगम, पुलिस और एलआईयू ने कौन सी चीज जांच करके रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी। आल इंडिया स्किल्ड वर्क वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अवधेश चंद्र मांगलिक ने भूमाफिया और अपराधी रमेश मौर्य को प्रशासनिक अफसरों द्वारा सम्मानित करने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed