{"_id":"5c310cf2bdec2256d22f8516","slug":"11546718450-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 189 टीमें खोजेंगी क्षय रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 189 टीमें खोजेंगी क्षय रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। टीबी के रोगियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान का तीसरा चरण सात सितंबर से शुरू होगा। बीते वर्ष जून और सितंबर में यह अभियान चलाया गया था। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की बनाई 189 टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध क्षय रोगियों की जांच के लिए सैंपल लेंगी।
सैंपल लेने के बाद उसकी त्वरित जांच के लिए जिले में 28 केंद्र बनाए गए हैं। हर टीम में आशा समेत तीन लोग होंगे। अभियान के दौरान जनपद की जनसंख्या के दस प्रतिशत लोगों को आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों के भी पंजीकरण कराए जाएंगे। टीबी के मरीजों को मुफ्त दवाएं और मासिक 500 रुपये भत्ता देने का भी प्रावधान है। साथ ही टीबी मरीज की सूचना देने वाले को भी 500 रुपये दिए जाएंगे। मासिक भत्ते लिए करीब 5,075 मरीजों के बैंक अकाउंट की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुकी है, जिनमें मरीजों को 2,598 को भुगतान किया जा चुका है।