{"_id":"5c291aefbdec225700508fdb","slug":"11546197743-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर भूले कार्रवाई, जमकर लगा संडे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर भूले कार्रवाई, जमकर लगा संडे बाजार
विज्ञापन
बरेली। बृहस्पति बाजार को बंद कराने के लिए जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम तक के अफसरों ने कागजी कार्रवाई की, लेकिन संडे बाजार के लिए वह भी नहीं हुई, जिसके चलते संडे बाजार फिर सड़क किनारे जमा नजर आया। इस कारण कई बार जाम के हालात भी बने।
अवैध बृहस्पति बाजार और संडे मार्केट को बंद कराने के लिए पिछले दिनों नगर निगम ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। इसके बाद दो बार अयूब खां चौराहे के पास जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने बाजार बंद कराया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम एवं सीओ प्रथम को इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी देकर मुक्ति पा ली गई। मगर श्यामगंज में शाहजहांपुर रोड पर संडे बाजार लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पिछले रविवार की तरह इस बार भी सुबह से ही संडे बाजार लगना शुरू हो गया लेकिन किसी अफसर को इस पर कार्रवाई की याद नहीं आई। इसके चलते दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी लेकिन पुलिस भी नहीं पहुंची।