{"_id":"5c1d4b7dbdec225697310f86","slug":"11545423741-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियम तोड़ेंगे तो घर पहुंचेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियम तोड़ेंगे तो घर पहुंचेगा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एडीजी के निर्देश पर सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पंद्रह दिवसीय अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन करीब 350 वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला गया। पचास वाहन चालकों के घरों पर चालान भेजा जाएगा। कार्रवाई से शहर के प्रमुख मार्गों पर खलबली मची रही।
बृहस्पतिवार को एडीजी ने एसपी ट्रैफिक को सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सड़क पर कहीं भी बिना रिफ्लेक्टर लगे खड़े ट्रैक्टर-ट्रालियों का भी चालान कराने को कहा था। यातायात पुलिस ने शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया जो चार जनवरी तक चालू रहेगा। खासतौर पर सड़क के बीच खड़ी कारों या बाइक पर चालान चस्पा किया जाएगा और सड़क पर नियम तोड़कर दौड़ते वाहनों का फोटो खींचकर नंबर के आधार पर पता निकालकर वाहन मालिकों के घर डाक से चालान भेजा जाएगा। टीआई जेएन अस्थाना ने बताया कि पहले दिन तीन सौ वाहनों पर चालान चस्पा किए गए और पचास वाहनों के फोटो लेकर उनके चालान भेजने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी।