{"_id":"5be48d1bbdec2269685b0d3d","slug":"11541704987-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा प्रकरण में रुहेलखंड चौकी प्रभारी और सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा प्रकरण में रुहेलखंड चौकी प्रभारी और सिपाही निलंबित
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। हरूनगला के एक घर में सट्टा पकड़े जाने के मामले में रुहेलखंड चौकी प्रभारी संजीव शर्मा और सिपाही अजय को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों की सट्टा कराने में भूमिका की जांच की जा रही है।
बारादरी थाना पुलिस ने हरूनगला में सट्टा होने की सूचना पर यासीन के घर छापा मारा था। यहां सट्टा लगाते सतेंद्र, नदीम, गुड्डू, शहजादे, सनी और संतोष को पकड़ा गया। इनसे 15.5 हजार रुपये बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान गृहस्वामी यासीन और कुछ अन्य लोग भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कार्रवाई के वक्त चौकी प्रभारी संजीव शर्मा एक निजी अस्पताल में शव का पंचनामा भर रहे थे। अधिकारियों ने जब उनसे सट्टे के बाबत जानकारी चाही तो उन्होंने अपने क्षेत्र में सट्टा या जुआ जैसी गतिविधि होने से अनभिज्ञता जताई। बताते हैं कि अधिकारियों को शिकायत मिली कि चौकी प्रभारी संजीव शर्मा और सिपाही अजय की सट्टा के मामले में भूमिका ठीक नहीं है। इस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया। ब्यूरो