{"_id":"5bb50bfc867a557fe67e30c6","slug":"11538591740-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक तड़पता रहा घायल, देखने नहीं पहुंचे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक तड़पता रहा घायल, देखने नहीं पहुंचे डॉक्टर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के दौरों के बाद भी न तो जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है और न ही डॉक्टरों की संवेदनहीनता दूर हो पा रही है। दुर्घटना में घायल मरीज दो घंटे से ज्यादा समय तक अस्पताल में तड़पता रहा, लेकिन डॉक्टर उसे देखने नहीं आए। परिजनों ने शिकायत की तो सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने इस पर नाराजगी जताते हुए स्टाफ को फटकार लगाई। कहा - तुम लोगों के लिए मरीज की जिंदगी की कोई कीमत है या नहीं। उन्होंने डॉ. एके गुप्ता का जवाब तलब भी किया है।
स्वालेनगर के 50 वर्षीय देशपाल प्रजापति को हादसे में गंभीररूप से घायल होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने सीटी स्कैन के लिख दिया और देशपाल को देखने के लिए 11:40 बजे डॉ. एके गुप्ता को कॉल किया। अस्पताल के रजिस्टर में भी कॉल को नोट किया गया, लेकिन डॉ. गुप्ता सवा दो बजे तक मरीज को देखने नहीं पहुंचे। लापरवाही से नाराज परिजन सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के पास पहुंचे। इस पर सीएमएस ने नाराजगी जताते हुए स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। नर्सों ने सीएमएस को बताया कि डॉ. गुप्ता को कॉल भी की गई और फिर रिमाइंडर भी भेजा गया लेकिन वह नहीं आए। सीएमएस ने कहा कि यह घोर लापरवाही है। उन्होंने डॉ. गुप्ता का जवाब तलब किया है।