{"_id":"5b5f54924f1c1bc6508b7c0f","slug":"11532974226-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री को बता दूंगा चोटी काटने को कहा किसने था:मोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री को बता दूंगा चोटी काटने को कहा किसने था:मोइन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
moin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक और हलाला के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली निदा खान और फरहत नकवी को चोटी काटने और पत्थर मारकर देश के बाहर खदेड़ देने की धमकी देने वाले फैजाने मदीना कौंसिल के अध्यक्ष मोइन सिद्दीकी ने अब नया धमाका कर दिया है। धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद फरार हुए मोइन ने अखबारों को एक पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि दो लाख रुपये देने का लालच देकर अपने संगठन के जरिये यह बयान देने को कहा गया था ताकि देश का माहौल खराब हो। अब वह जल्द ही देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने यह खुलासा करेगा कि उस पर यह दबाव बनाने वाला कौन था।
मोइन सिद्दीकी ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी और आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के खिलाफ 21 जुलाई को उनकी चोटी काटकर और पत्थर मारकर देश से बाहर खदेड़ देने का एलान किया था। इस मामले में निदा और फरहत दोनों ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद हफ्ता भर से मोइन फरार चल रहा है। अब मोइन ने पत्र के जरिये अखबारों को जारी एक बयान में कहा है कि उससे अपने संगठन के जरिये यह बयान देने के बदले में उसे दो लाख रुपये देने की पेशकश की गई थी। मकसद देश का माहौल खराब करने का था। मोइन का कहना है कि उसे यह धमकी भी दी गई थी कि अगर उसने यह बयान नहीं दिया तो उसे झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवा दिया जाएगा।
मोइन का कहना है कि जल्द ही वह सार्वजनिक तौर पर इस सच का खुलासा करेगा कि उस पर किसने यह बयान देने के लिए दबाव बनाया था। मोइन ने कहा है कि वह फिलहाल गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए समय मिलने का इंतजार कर रहा है। फोन नंबर 9873916544 पर उसकी राजनाथ सिंह से बात हो गई है, वह उसे मिलने का समय देने वाले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय के फोन नंबर 0522- 2235599 पर भी बात कर ली है। जल्द ही दोनों से समय मिलने के बाद वह पूरे रहस्य का खुलासा कर देगा।