फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान

Sun, 15 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
फोटो- टोनी जी
विज्ञापन

टुल्ला- मोदी जी! यह कैसा स्वच्छता अभियान

हेडिंग- टॉयलेट मांगो तो पड़ता है चांटा

- पालपुर कमालपुर गांव में शौचालय न मिलने पर सिस्टम का व्रिोध किया तो आईएएस के गनर ने थप्पड़ जमाया

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। एक तरफ प्रधानमंत्री प्रत्येक घर में स्वच्छ शौचालय बनाने का अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शौचालय की जांच करने गांव में गए एक ट्रेनी आईएएस से ग्रामीण खाते में रुपये न भेजने को लेकर झल्लाया तो अफसर के गनर ने उसे और उसकी बेटी को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं, आईएएस अफसर ने ग्रामीण पर अभद्रता का आरोप लगाकर उसे पकड़ने के लिए पुलिस भी बुला ली। वह बमुश्किल बचा और फिर शहर आकर अफसरों से शिकायत की।
क्यारा ब्लाक के पालपुर कमालपुर गांव के लालाराम के पास 2.5 बीघा जमीन है। शनिवार को ट्रेनी आईएएस अनुपम शुक्ला गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों की जांच करने गए थे। खेत से गेहूं काटकर आए लालाराम से उन्होंने शौचालय बनने के बारे में बात की तो लालाराम ने झल्लाकर कह दिया कि सरकार शौचालय बनवा रही है, आप लोग कुछ नहीं कर रहे। हमने पैसे लगाकर शौचालय बनवा लिया। उसके भी पैसे खाते में नहीं आए। ट्रेनी आईएएस ने कहा कि जब आपने शौचालय बनवा लिया तो आपको पैसा नहीं मिलेगा, क्योंकि शौचालय केवल उनके लिए है, जिनके घर में यह अब तक नहीं बना है। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लालाराम का आरोप है कि इस पर आईएएस के गनर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। लालाराम का यह भी कहना है कि गनर ने घर में घुसकर उनकी बेटी कामिनी को भी थप्पड़ा मारा और पत्नी ऊषा देवी को धमकाया। ग्रामीण का कहना है कि अफसर ने फोन करके कैंट थाने से पुलिस बुला ली और उस पर मुकदमा दर्ज करने को कहा। देर शाम ग्रामीण ने शहर आकर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी। फिर पूरे परिवार के साथ अमर उजाला दफ्तर आकर अपनी व्यथा सुनाई।
विज्ञापन


कोट--
जब हम शौचालय चेक करने गांव में गए तो लालाराम ने हमसे अभद्रता की और अपशब्द कहे। तभी हमने कहा कि तुमको पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा देंगे। मेरे गनर ने उसे थप्पड़ नहीं मारा। केवल उससे विवाद हुआ था। - अनुपम शुक्ला, ट्रेनी आईएएस
विज्ञापन
विज्ञापन


थप्पड़ लगेंगे तो कैसे होगा मोदी का सपना पूरा
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर शौचालय बनाकर देश को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए अभियान चला रखा है। बरेली को भी 2018 तक ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) होना है। अगर गरीबों को शौचालय बनवाने के नाम पर इसी तरह थप्पड़ लगेंगे तो मोदी जी का सपना कैसे पूरा होगा। ट्रेनी आईएएस की जांच में ग्रामीण ने अगर सिस्टम के नकारापन पर सवाल उठाया तो उसे थप्पड़ खाना पड़ा। पालपुर कमालपुर में रहने वाला लालाराम का परिवार दूसरों के खेत में मजदूरी करके पेट पालता है। गरीब ग्रामीण को थप्पड़ मारने पर केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।

फोटो--
मैं इस मामले में जानकारी करूंगा कि बात क्या है। किस बात पर ट्रेनी आईएएस ने ग्रामीण को थप्पड़ मारा। डीएम से भी इस मामले में बात की जाएगी। किसी को भी शौचालय के नाम पर थप्पड़ मारने की इजाजत नहीं है। - संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार
फोटो--
ऐसे अफसर सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं। मैंने डीएम से इस मामले में बात की है। उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि जांच कराकर ट्रेनी आईएएस पर कार्रवाई कराएंगे। आवेदक को शौचालय का पैसा भी दिलाएंगे। - धर्मेंद्र कश्यप, सांसद आंवला
फोटो-
हम पीड़ित के घर जाएंगे। अगर आईएएस के गनर द्वारा उसे थप्पड़ मारने की बात सही निकली तो प्रमुख सचिव से जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे। गनर पर भी कार्रवाई होगी। ट्रेनी आईएएस को पुराने डीएम बिगाड़ गए थे। मेरे समझाने के बाद भी उनमें सुधार नहीं आया। - राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल, विधायक
फोटो--
हमारी सरकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों पर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रही है। अफसर गरीबों के साथ नरमी से पेश आएं। हम इस मामले में बात कर कार्रवाई कराएंगे। - बीएल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा
फोटो--
पहले की घटना में बीडीओ रामनगर पर कार्रवाई हो रही है। अब यह दूसरी घटना है। इसमें भी पीड़ित को न्याय मिलेगा और अफसर पर कार्रवाई होगी। भाजपा सरकार गरीब व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। अफसर इस बात को अच्छे से समझ लें। - रवींद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा


फोटो- डीएम
मेरी जानकारी में अभी यह मामला आया है। हम सीडीओ से कहेंगे कि वह ब्लॉक और गांव में जाकर खुद इस मामले की जांच करें। इस तरह की चीजें ठीक नहीं हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed