फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पद्मावत फिल्म

पद्मावत फिल्म

Thu, 25 Jan 2018 10:00 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
पद्मावत फिल्म
विरोध नहीं..पद्मावत देखकर तो गर्व होना चाहिए
विज्ञापन

-फिल्म देखकर बोले दर्शक, विवाद नहीं मनोरंजन की नजरिये से देखी जाए फिल्म
-कई दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया फिल्म के डायलॉग बोलकर दी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
राजपूती कंगन में उतनी ही ताकत है जितनी राजपूती तलवार में..पद्मावत फिल्म देखकर निकले राहुल ने कुछ इसी अंदाज फिल्म की तारीफ की। बोले, शानदार फिल्म, इसका विरोध किस बात का, फिल्म देखकर तो गर्व महसूस होना चाहिए। राहुल जैसे तमाम दर्शक थे जिनकी जुबान पर फिल्म के डायलॉग सुने जा सकते थे। ज्यादातर दर्शक यही बोले फिल्म में विरोध जैसा कुछ नहीं, फिल्म देखकर तो राजूपतों को गर्व करना चाहिए। कुछ दर्शकों ने माना कि फिल्म को इतिहास के नजरिये से नहीं बल्कि मनरंजन से जोड़कर देखी जानी चाहिए और उस नजरिये से पद्मावत फुल पैसा वसूल फिल्म है। गुरुवार को रिलीज होने से पहले शहर के एक मल्टीप्लेक्स में पद्मावत के दो प्री रिव्यू शो चले। पर्दे पर डरी सहमी उतरी पद्मावत को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। कड़ी सुरक्षा के बीच फिल्म प्रदर्शित हुई और दोनों शो हाउसफुल रहे। बुधवार को एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई और इसको लेकर भी जबरदस्त उत्साह दिखा। फिल्म देखने के बाद राजीव जिंदल के शब्द थे, जय गोरा सिंह, जय बादल सिंह, जय पद्मावती, जय रतन सिंह। विरोध क्यों समझ नहीं आया, विरोध करने वाले शांति से बैठकर यह फिल्म जरूर देखें। उनको गर्व ही महसूस होगा।

ये डायलॉग दर्शकों को खूब भाये
दीपिका पादुकोण यानी रानी पद्मावती: राजपूती कंगन में उतनी ही ताकत है जितनी राजपूती तलवार में..
-असुरों का विनाश करने के लिए देवी को भी गढ़ से उतरना पड़ा था
राजा रतनसेन यानी शाहिद कपूर का डायलॉग : चिंता को तलवार की नोक पर रखें, वो राजपूत, रेत की नाव लेकर समुंदर से शर्त लगाएं वो राजपूत, और जिसका सर कटे फिर भी धड़ दुश्मन से लड़ता रहे वो राजपूत
विज्ञापन

-कह दीजिए अपने सुल्तान से कि उनकी तलवार से ज्यादा लोहा हम सूर्यवंशी मेवाड़ियों के सीने में हैं


दर्शक बोले
देश भर में इतना विरोध हो गया कि फिल्म देखने की इच्छा और बढ़ गई। आखिर है क्या फिल्म में। कहानी की मिस्ट्री जानने आया हूं।
-मयंक

फिल्म को लेकर बहुत उत्सुकता है। इसलिए खुद को रोक नहीं सका। रिव्यू शो ही देखने आ गया।
-मंजोत सिंह
इतना बवाल होने के बाद मन कैसे मान जाता, हम भी देखना चाहते हैं कि फिल्म में आखिर ऐसा क्या है जिसका इतना ज्यादा विरोध हो रहा है।
-सुदीप सिंह

जबरदस्त फिल्म, लगा कि हम अपना इतिहास करीब से देख रहे हैं। फिल्म का विरोध किस बात को लेकर है फिल्म देखकर तो मुझे ऐसा कुछ नजर नहीं आया। फुल पैसा वसूल मूवी है यार।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकित कुमार

यार इतनी अच्छी मूवी का विरोध क्यों हो रहा है। तीन घंटे कहां बीत गए पता तक नहीं चला। मैंने तो फिल्म के दौरान व्हाट्स ऐप तक नहीं देखा। जबरदस्त कहानी और फिल्म को बनाया भी बहुत खूबसूरती से।
-राहुल

वैरी नाइस मूवी, हिस्टोरियल मूवी को बहुत शानदार ढंग से पर्दे पर उतारा गया है। मुझे फिल्म में ऐसा कुछ भी महसूस नहीं हुआ जिसपर विरोध हो सके। बहुत शानदार फिल्म है।
-गरिमा सक्सेना

राजपूतों की आन बान और शान सबकुछ तो दिखाया है फिल्म में, इसमें राजपूतों की बुराई कहां हो रही है। बेहतरीन डायलॉग, पद्मावत के बारे में कुछ नहीं जानते थे, फिल्म देखकर एक साहसी रानी को जान सके।
-रचना

फेंटास्टिक मूवी, एक अच्छी मूवी को बेवजह विरोध किया गया जा रहा है। मैं गोर से देखती रही कि कौन से डायलॉग या सीन है जिनको लेकर देश में इतना बवाल मचाया जा रहा है।
-अनीता

ऐतिहासिक मूवी को इतने बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा गया। देखकर लगा कि हम राजा महाराजा के दौर में पहुंच गए हों। राजपूतों के साहस को तो बेहतरी तरीके से दिखाया गया है।
-सोना

इस फिल्म देखकर लगा कि राजपूत क्यों राजपूत कहे जाते हैं। जय गोरा सिंह, जय बादल सिंह, जय पद्मावती, जय रतन सिंह। विरोध करके शानदार मूवी का मजा न खराब करो यारों।

-संजीव जिंदल

मेरा बर्थडे है आज और पापा ने फिल्म का गिफ्ट दिया, हम सब लोग फिल्म देखने आए हैं। बहुत उत्सुकता भी है, आखिर क्या है जो देश में इतना हंगामा बरपा है।
-राखी


मजा आ गया फिल्म देखकर
मुदित सिंह अपनी बीवी नौरीन मिर्जा और बच्चे के साथ फिल्म देखने आए थे। फिल्म देखने के बाद उनका कहना था कि फिल्म देखकर मजा आ गया। शानदार डायलॉग और एक्टिंग भी जबरदस्त। यार, फिल्म को फिल्म के नजरिये से देखो। फिल्म में हमें ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया जिसपर विरोध हो। असुरों का विनाश करने के लिए देवी को भी गढ़ से उतरना पड़ा था, रानी पद्मावती का यह डायलॉग कौन पसंद नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed