फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.7 लाख सीटों पर 1.84 लाख से ज्यादा आवेदन

1.7 लाख सीटों पर 1.84 लाख से ज्यादा आवेदन

Mon, 24 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
1.7 लाख सीटों पर 1.84 लाख से ज्यादा आवेदन
बरेली।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। स्नातक और परास्नातक की कुल 1.7 लाख सीटों के लिए 184461 ने आवेदन किया है। हालांकि पंजीकरण कराने वालों की संख्या 203300 थी जिसमें 18839 ने फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की। बीए कोर्स चुनने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। बीए को 226742 ने चुना है। इसके अलावा बीएससी को 150584, बीकाम को 39608, एमए को 56546 और एमकाम को 12283 ने चुना है। एक छात्र छह कॉलेज को चुन सकता है इसलिए कोर्सवार संख्या इतनी बैठ रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार से विवि मेरिट की बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। एक सप्ताह के भीतर मेरिट जारी कर दी जाएगी और उसके अगले दिन से कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

एडमिशन के लिए मिलेगा पांच दिन का मौका
मेरिट जारी होने के बाद छात्र को एडमिशन के लिए पांच दिन का मौका मिलेगा। अगर छात्र इन पांच दिन में मेरिट वाले कॉलेज में एडमिशन नहीं लेता है तो उसकी सीट रिक्त मान ली जाएगी और अगली रैंक वाले को एडमिशन का मौका दे दिया जाएगा। अगर छात्र मनचाहे कॉलेज की मेरिट गिरने का इंतजार करता तो वह दूसरे कॉलेज में मिले मौके को भी गवां सकता है। यानी छात्र को जो भी कॉलेज मिलेगा उसको एडमिशन लेना ही होगा। मेरिट में आने के बाद भी छात्र एडमिशन नहीं लेता तो अगली मेरिट में उसको शामिल नहीं किया जाएग।
विज्ञापन


फीस न जमा करने वालों का पंजीकरण निरस्त
आवेदन फार्म की फीस न जमा करने वाले छात्र एडशिमन का दावा नहीं कर सकेंगे। विवि उनके पंजीकरण निरस्त कर मेरिट जारी करेगा। ऐसे 18839 अभ्यर्थी हैं जिनकी फीस नहीं जमा हुई। विवि प्रशासन का कहना है अब ऐसे अभ्यर्थियों को मेरिट में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed