फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1.15 lakhs were stolen from the accounts of the wife of District Informatics Officer

Bareilly News: जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की पत्नी के खातों से 1.15 लाख उड़ाए

Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
1.15 lakhs were stolen from the accounts of the wife of District Informatics Officer
बरेली। बिना कोई कॉल या ओटीपी भेजे साइबर ठगों ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कमल शर्मा की पत्नी प्रीति शर्मा के दो खातों से 1.15 लाख रुपये उड़ा दिए। उन्होंने बैंक व साइबर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी प्रीति शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर मेसेज आया कि आपके खाते से आधार को लिंक कर लें। उन्होंने इस पर गौर नहीं किया। थोड़ी देर में उनके एक बैंक खाते से 25 हजार रुपये कटने का मेसेज आ गया। प्रीति शर्मा ने पति कमल शर्मा को जानकारी दी। उन्होंने खाते से रुपये की निकासी पर रोक लगाने के लिए तत्काल बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की। इसी बीच प्रीति शर्मा के दूसरे खाते से 90 हजार रुपये कटने का मेसेज आ गया। इससे परेशान दंपती ने मोबाइल बंद ही कर दिए। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दंपती ने बैंक और पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई। प्रीति शर्मा का कहना है कि बिना किसी तरह की सूचना दिए, मेसेज या ओटीपी बताए ही उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। वह चाहती हैं कि दूसरों के साथ ऐसा न हो, ऐसी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed