फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बजट मिलते ही जलभराव से निपटने का इंतजाम शुरू

बजट मिलते ही जलभराव से निपटने का इंतजाम शुरू

Thu, 15 Jun 2017 06:16 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
बजट मिलते ही जलभराव से निपटने का इंतजाम शुरू
बरेली।
विज्ञापन

बारिश की संभावना को देखते हुए नाला सफाई का काम तेजी पर है। अब अवस्थापना निधि और 14वें वित्त आयोग के बजट से नाला निर्माण में भी तेजी आएगी। नगर निगम की ओर से जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक सप्ताह के अंदर यह प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू होगा। शहर में करीब आठ करोड़ रुपये से काम कराया जाना है।

पिछले दिनों कमिश्नर पीवी जगनमोहन की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय में अवस्थापना निधि की बैठक हुई थी। कमिश्नर ने अवस्थापना निधि का बजट पास करने से पहले कहा था नगर आयुक्त और इंजीनियर सभी स्थलों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद बैठक में रिपोर्ट दी गई, जिस पर कमिश्नर ने बजट पास कर दिया। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के साथ निरीक्षण करके सभी रिपोर्ट कमिश्नर को दी है। करीब 8 करोड़ की लागत से 81 काम होंगे। नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने बताया कि पैसा मिलने के बाद जल निकासी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है जल्द ही पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। सबसे पहला काम जलभराव वाले इलाकों की समस्याओं को दूर करना है। इन्हें चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed