फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सफेद पट्टी में भी करप्शन की कालिख

सफेद पट्टी में भी करप्शन की कालिख

Sun, 19 May 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
सफेद पट्टी में भी करप्शन की कालिख
बरेली। रोड सेफ्टी के कामों में एक के बाद एक घपले सामने आ रहे हैं। अब एक गड़बड़ी ये भी उजागर हुई है कि सड़कों पर बनाई जा रही सफेद पट्टी की न सिर्फ चौड़ाई कम है बल्कि मैटेरियल घटिया होने की वजह से उसमें शाइनिंग भी नहीं आ रही। चीफ इंजीनियर ने कई सड़कों पर ऐसी घपलेबाजी पकड़ने के बाद धांधली कर रहे ठेकेदारों के काम बंद करा दिए हैं। कार्रवाई से बचने के लिए ठेकेदार ने कुछ जगहों पर दोबारा पेंट करा रहे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी को इस साल सड़क सुरक्षा के कामों के लिए करीब पांच करोड़ रुपये मिले है। इंजीनियरों से लेकर ठेकेदारों तक इस रकम को हजम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहले तो निर्माण खंड भवन में करीब 60 लाख के रोड सेफ्टी के काम सिंगल टेंडर पर ही आवंटित कर दिए गए। अब काम कराने में भी घपला हो रहा है। चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी ने बरेली-बीसलपुर पर बन रही सफेद पट्टी में गड़बड़ी पकड़ी है। यहां पट्टी की चौड़ाई कम करके काफी मैटेरियल बचाया जा रहा था। पट्टी में प्रयुक्त पेंट भी सही नहीं था जिससे उसमें चमक काफी कम थी। रेडियम सिग्नल की क्वालिटी भी संतोषजनक नहीं पाई गई। शाहजहांपुर रोड पर भी सफेद पट्टी में इस्तेमाल मैटेरियल अच्छी क्वालिटी का नहीं था। इसकी जांच होने के बाद ठेकेदार ने कुछ काम कराने के बाद इसे अधूरा ही छोड़ दिया था। चीफ इंजीनियर ने ठेकेदारों को कड़ी हिदायत दी है कि रोड सेफ्टी के कामों की जांच के बाद ही पेमेंट होंगे। गुणवत्ताहीन काम मिलने पर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर उन पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


मैंने कई सड़कों पर रोड सुरक्षा के कामों को चेक किया था। इसमें कई जगहों पर काम संतोषजनक न मिलने पर उन्हें बंद करा दिया। ठेकेदारों से कह दिया गया है कि जांच के बाद ही भुगतान होगा। -राकेश राजवंशी, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed