{"_id":"5cb635d3bdec2258a5433864","slug":"111555445203-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंडमार्क कॉलेज ने विद्यार्थियों के भविष्य से किया खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंडमार्क कॉलेज ने विद्यार्थियों के भविष्य से किया खिलवाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीबीए, बीसीए के विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने में अमरोहा के लैंडमार्क कॉलेज ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले सेमेस्टर में प्रैक्टिकल के अंक न भेजने के चलते उसका रिजल्ट नहीं जारी हो सका, जिसके चलते विद्यार्थी अब दूसरे सेमेस्टर के फार्म नहीं भर पा रहे हैं।
बीबीए एवं बीसीए के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर 2018 में हुई थीं। जनवरी में इसका रिजल्ट भी घोषित हो गया। मगर अमरोहा के लैंडमार्क कॉलेज ने अपने यहां के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल के अंक विश्वविद्यालय को नहीं भेजे। विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज को कई नोटिस भी भेजे गए लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते दोनों कोर्स के सैकड़ों विद्यार्थियों का पहले सेमेस्टर का रिजल्ट रुक गया। इन दिनों विश्वविद्यालय में दोबारा सेमेस्टर परीक्षा के फार्म भरने की बारी आई लेकिन पहले सेमेस्टर का रिजल्ट न होने के चलते यहां के छात्र फार्म नहीं भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अगर कॉलेज ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो छात्र दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे सकेंगे।